महाकुंभ में MP की वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिग, NCST की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पति फरमान खान पर FIR दर्ज
महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा एक मुस्लिम युवक से विवाह के बाद विवादों में हैं। परिजनों द्वारा लड़की के नाबालिग होने का दावा अब आधिकारिक रूप से पुष्ट ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 10:16:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 10:34:35 PM (IST)
MP की वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिगHighLights
- महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के बाद उम्र को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
- परिजनों का दावा निकला सच, जांच में मोनालिसा के नाबालिग होने की हुई पुष्टि
- मुस्लिम युवक से विवाह और उम्र विवाद के बीच कानूनी शिकंजे में फंसा मामला
नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। मध्य प्रदेश की पारधी जनजाति से जुड़ी युवती मोनालिसा के मामले में नया मोड़ सामने आया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की जांच में युवती को नाबालिग बताया गया है। दावा किया गया है कि केरल में संपन्न विवाह के समय उसकी उम्र 18 वर्ष से कम थी। मामले के अनुसार अधिवक्ता प्रथम दुबे ने 17 मार्च 2026 को आयोग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। इसके बाद आयोग के निर्देश पर गठित जांच दल ने केरल से लेकर महेश्वर तक दस्तावेजों और तथ्यों की पड़ताल की।
दस्तावेजों में बड़ा खुलासा: विवाह के समय उम्र थी मात्र 16 वर्ष
जांच के दौरान महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड में युवती की जन्म तिथि 30 दिसंबर 2009 पाई गई। इसके आधार पर 11 मार्च 2026 को हुए विवाह के समय उसकी उम्र करीब 16 वर्ष बताई गई है। जांच में यह भी सामने आया कि केरल में विवाह पंजीयन के लिए उपयोग किए गए जन्म प्रमाण पत्र में अलग जन्म तिथि दर्ज थी। जांच टीम ने इसे संदिग्ध बताते हुए संबंधित दस्तावेजों के आधार पर निरस्त कराने के निर्देश दिए जाने की बात कही है।
![naidunia_image]()
महेश्वर थाने में अपहरण सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज
आयोग की अनुशंसा के बाद महेश्वर थाने पर अपहरण सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर इंदौर आईजी अनुराग ने बताया कि उक्त मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, आगे विवेचना की जा रही है। राजनीतिक व अन्य पहलुओं पर भी सवाल उठाए गए हैं। इस विवाह को लेकर कुछ संगठनों और राजनेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आयोग और पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक होना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें- मोनालिसा मामले में एमपी पुलिस ने शुरू की जांच, पिता के बयान दर्ज... कहा- बेटी नाबालिग, धोखे से कराई शादी