_m.webp)
नईदुनिया न्यूज,सिझौरा। जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर बिछिया विकासखंड के करंजिया ग्राम पंचायत अंर्तगत हालोन ग्रामीण जल समूह प्रदाय योजना के निर्माण कार्य के दौरान क्रेन से लोहे का एंगल गिर गया।
कार्यरत एक गार्ड और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।घायल दोनो कर्मियों को तत्काल बिछिया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निर्माण एजेंसी द्वारा ले जाया गया।
गंभीर चोट की वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान गार्ड कपूर झरिया पिता प्रह्लाद झरिया उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई।
मजदूर रंजीत साहू पिता बृजेश साहू उम्र22 वर्ष का इलाज हो रहा चल रहा है। मध्य प्रदेश जल निगम की महत्वकांक्षी परियोजना के तहत हालोन बांध से बिछिया,मोहगांव ओर मवई विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रो में पेय जल आपूर्ति के लिए व्यापक जल प्रदाय योजना पर कार्य चल रहा है।
करंजिया गांव में जल शोधन संयत्र ( ट्रीटमेंट प्लांट)का निर्माण किया जा रहा है।परियोजना का निर्माण कार्य कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटिड को सौंपा गया है।
घटना के बाद मौके का निरीक्षण किया गया है।क्रेन से लोहे का एंगल गिरने से हादसा हुआ है।एक कि मौत और एक घायल है।मामले की जांच की जा रही है।नियमानुसार करवाई की जाएगी।
रंजीत सैयाम, थाना प्रभारी भुआबिछिया।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में नहर बंद, परियट जलाशय का जलस्तर घटा, 16 वार्डों में अब एक समय होगी जलापूर्ति