मंडला में हादसा, तेज रफ्तार हाईवा ने ली मासूम की जान, ग्रामीणों में आक्रोश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवा बहुत तेज गति में था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना स्थल के पास ही आ ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 07:47:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 07:47:39 PM (IST)
वह वाहन जिससे हादसा हुआ।HighLights
- आंगनबाड़ी के पास हुआ दर्दनाक हादसा
- घटना के बाद शव को कपड़े से ढंक दिया
- आक्रोश जताने बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
नईदुनिया प्रतिनिधि,मंडला। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सागर के पोषक ग्राम बम्होरी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। तेज रफ्तार हाइवा ने मासूम को इस बुरी तरह से कुचल दिया कि बच्ची का मृत शरीर सड़क से चिपक गया था,वहीं खून के छींटे स्कूल के दीवार पर पड़े थे। शरीर के क्षत विक्षत टुकड़ों को स्वजनों को उठाकर पोलीथिन में रखना पड़ा।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश रहा,सड़क में जाम लगा दिया गया। घटना कोतवाली थाना मंडला अंतर्गत मंडला निवास मार्ग में फूलसागर और सागर के बीच की बताई गई है।
घटना के बाद पहुंचे एसडीएम,थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों की समझाइश के बाद आक्रोश थमा और जाम हटाया गया। पुलिस ने आरोपित डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका का नाम आकृति यादव(ढाई वर्ष) पिता विष्णु यादव बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका आकृति यादव की मां श्रृष्टि यादव आंगनबाड़ी सहायिका है,जो बच्चों को केंद्र से छोड़कर घर जा रही थी। एक बच्चा गोद में था और आकृति अपनी मां की अंगुली पकड़कर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा वाहन क्रमांक एमपी 51 जेड़सी 6799 ने बच्ची को बुरी तरह से कुचल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवा बहुत तेज गति में था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना स्थल के पास ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है, जिससे क्षेत्र में बच्चों की आवाजाही बनी रहती है।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और सुरक्षा की दृष्टि से अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) बनाए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने पीछा कर टोल प्लाजा के पास पकड़ा हाइवा