• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

सरकारी आवास में आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद, मंडला में पुलिस महकमे में हड़कंप

बम्हनी बंजर थाना परिसर के सरकारी आवास में आरक्षक सुनील सरयाम (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सिवनी जिला के आदेगांव थाना क्षेत्र के पटलोन गांव ...और पढ़ें

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 08:06:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 08:06:34 PM (IST)
सरकारी आवास में आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद, मंडला में पुलिस महकमे में हड़कंप
सिवनी के रहने वाले आरक्षक ने बम्हनी बंजर में दी जान।

HighLights

  1. थाना परिसर के सरकारी क्वार्टर में आरक्षक ने लगाई फांसी
  2. परिसर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला आरक्षक का शव
  3. सिवनी के रहने वाले आरक्षक ने बम्हनी बंजर में दी जान

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला, बम्हनी बंजर। जिला के बम्हनी बंजर थाना परिसर के सरकारी आवास में आरक्षक सुनील सरयाम (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सिवनी जिला के आदेगांव थाना क्षेत्र के पटलोन गांव का रहने वाला था। आरक्षक वर्तमान में पुलिस लाइन मंडला में पदस्थ था और पूर्व में वह बम्हनी बंजर थाने में पदस्थ रहा है।

जिसके चलते वह बम्हनी बंजर थाना के सरकारी आवास में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, हालांकि अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर पीएम कराकर शव को स्वजन को सौंप दिया गया है।


परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा शव

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह 9 बजे करीब आरक्षक सुनील सरयाम अपने ही सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब स्वजनों ने देखा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। गेट के किनारे से अंदर झांककर देखा तो रस्सी से लटका हुआ देखा। जिसके बाद स्वजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

एफएसएल टीम को मिला सुसाइड नोट

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट का खुलासा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- BMHRC के डॉक्टरों का कमाल... गैस पीड़ित महिला के पेट से निकाला 12 किलो का ट्यूमर, 5 घंटे चली बेहद जटिल सर्जरी

मामले की जांच प्रारंभ

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुसाइड नोट में लिखी बातों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।