• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला में दर्जनों चोरी की वारदातों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; बाइकों समेत आभूषण जब्त

महाराजपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 05:29:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 05:29:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मंडला में दर्जनों चोरी की वारदातों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; बाइकों समेत आभूषण जब्त
पांच आरोपी किए गिरफ्तार, नईदुनिया

HighLights

  1. जिले में अपराध पर शिकंजा
  2. दर्जनों वारदातों का खुलासा
  3. पांच आरोपी किए गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। महाराजपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।

आरोपितों ने मंडला जिले के महाराजपुर, निवास, मोहगांव और नैनपुर थाना क्षेत्रों के अलावा जबलपुर जिले के बरेला तथा डिंडौरी जिले के मेहंदवानी क्षेत्र में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब दो दर्जन चोरियां की हैं। इनमें मंडला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 21 लाख 29 हजार 700 रुपये का सामान चोरी करना स्वीकार किया गया है।


पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चांदी के आभूषण, दो हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब एक लाख 90 हजार रुपये बताई गई है।

सूने मकान का ताला तोड़कर की थी चोरी

मामले की शुरुआत 30 अक्टूबर को ग्राम सूरजपुरा में हुई चोरी की घटना से हुई। गांव निवासी कमलेश धुर्वे (35) पत्नी राजकली के साथ दोपहर करीब एक बजे घर में ताला लगाकर मोटरसाइकिल से अहमदपुर काम से गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद लौटे तो घर के लोहे के गेट और मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले।


अंदर रखी पेटी के कपड़े बिखरे हुए थे। कपड़ों में रखी 15 तोला वजन की चांदी की एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी चांदी की बिछिया और दो हजार रुपये नकद गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब 32 हजार रुपये बताई गई। शिकायत पर महाराजपुर थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर पांच संदिग्ध पकड़ाए

चोरी की घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर और ग्रामीणों से मिली सूचना पर ग्राम सूरजपुरा में पांच युवक दो मोटरसाइकिलों के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपितों ने बताया कि वे विजय मरावी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और अरबेद उर्फ भूपेंद्र धुर्वे की नई बिना नंबर की होंडा एसपी 160 मोटरसाइकिल से महाराजपुर पहुंचे थे। यहां चोरी की योजना बनाकर बरगद के पेड़ के पास स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की थी।

निवास में पांच और मोहगांव में पांच चोरियां

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने मंडला जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया। थाना निवास क्षेत्र में पांच स्थानों पर कुल 12 लाख 73 हजार रुपये की चोरी करना स्वीकार किया गया। इनमें ग्राम निवसी में दो वारदातें, बिझौली, पथर्री और निवास में एक-एक चोरी शामिल है।

इसी तरह थाना मोहगांव क्षेत्र के ग्राम अंडिया रैयत, सालीवाड़ा, चुभावल, सहजर और खर्राछापर में पांच वारदातों में कुल पांच लाख 24 हजार 700 रुपये का सामग्री चोरी करना स्वीकार किया गया। थाना नैनपुर क्षेत्र के ग्राम अतरिया में 24 अक्टूबर को तीन लाख रुपये की चोरी करना भी स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंगटन का मैदान बनेगा गवाह, दूसरे वनडे में रोहित शर्मा बनाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस प्रकार महाराजपुर, निवास, मोहगांव और नैनपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं का कुल सामग्री करीब 21 लाख 29 हजार 700 रुपये बताया गया है। इसके अलावा जबलपुर जिले के बरेला और डिंडौरी जिले के मेहंदवानी थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया गया है।

घरों की रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अलग-अलग गांवों में घूमकर घरों की रेकी करते थे। खासकर सड़क किनारे स्थित ऐसे मकानों को निशाना बनाते थे, जिनमें ताले लगे होते थे और जिनके सूने होने की संभावना रहती थी। मौका देखकर गेट और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश करते और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।

आरोपितों ने अन्य स्थानों पर भी चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस अब उनके अन्य साथियों और चोरी गए शेष मशरूके की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

बालाघाट और कटनी के रहने वाले हैं आरोपित

पुलिस ने जिन पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है, उनमें करन धुर्वे (20), विजय मरावी (28) और मनोज धुर्वे उर्फ किसन (25), तीनों निवासी ग्राम शेरवार थाना परसवाड़ा जिला बालाघाट हैं। चौथा आरोपित अरबेद उर्फ भूपेंद्र धुर्वे (23) निवासी राजासलैया थाना बाकल जिला कटनी, हाल निवासी शेरवार थाना परसवाड़ा है।

इनके साथ 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार विजय उर्फ करिया मरावी के विरुद्ध बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाने में पूर्व से एक आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

दो मोटरसाइकिल सहित आभूषण जब्त

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की एक चांदी की पायल, जिसका वजन करीब 15 तोला है, दो जोड़ी चांदी की बिछिया और दो हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 50 एमवी 0433 और बिना नंबर की होंडा एसपी 160 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब एक लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है। अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए संबंधित पुलिस टीमें न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करेंगी।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा और एसडीओपी पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

इसमें महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक डॉक्टर जयसिंह यादव, निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे, मोहगांव थाना प्रभारी राजाराम बड़ौले, हिरदेनगर चौकी प्रभारी सतीश यादव सहित उपनिरीक्षक भीमराव मेश्राम, पंकज विश्वकर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अरुण आर्मो, रमेश पाल तथा पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साइबर सेल से सुरेश भटेरे ने भी सहयोग किया।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने बताई अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ट पारी, 50 से कम रनों की इनिंग को बताकर सभी को चौंकाया

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।