• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला में बोरवेल कर्मचारियों ने गुंडे बुलवाए, ग्रामीणों को पिटवाया, युवक की मौत पर गांव में तनाव

रविवार देर शाम गांव की एक किराना दुकान से सामान खरीदने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर कर्मचारियों और दुकानदार के बीच विवाद हुआ था।

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 25 May 2026 11:56:16 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 May 2026 11:56:16 AM (IST)
मंडला में बोरवेल कर्मचारियों ने गुंडे बुलवाए, ग्रामीणों को पिटवाया, युवक की मौत पर गांव में तनाव
घुघरी सीएचसी में पहुंच कर घायल से घटना की जानकारी लेते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व स्थानीय विधायक नारायण पट्टा। नईदुनिया

HighLights

  1. बोरवेल कर्मि‍यों से किराना दुकान वाले का विवाद
  2. छह घायलों को घुघरी अस्पताल में भर्ती कराया
  3. माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र के घोरेघाट में रविवार देर रात बोरवेल कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मंडला से बोरवेल मशीन लेकर कर्मचारी गांव पहुंचे थे

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंडला से बोरवेल मशीन लेकर कर्मचारी गांव पहुंचे थे। रविवार देर शाम गांव की एक किराना दुकान से सामान खरीदने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर कर्मचारियों और दुकानदार के बीच विवाद हुआ था।

हमलावरों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन देर रात कई वाहनों में सवार होकर पहुंचे बाहरी लोगों ने ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया और कई ग्रामीणों के साथ मारपीट की।


स्थानीय विधायक नारायण पट्टा अस्पताल पहुंचे

घटना में अनिल पड़वार 38 वर्ष की मौत हो गई, जबकि छह घायलों को घुघरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का हालचाल जानने स्थानीय विधायक नारायण पट्टा अस्पताल पहुंचे। मृतक का पीएम घुघरी अस्पताल में किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आठ लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर फंसाया, टास्क जाब के लिए लिंक भेजा, क्लिक करते ही कटे डेढ़ लाख