• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला जिले में पीएम श्री स्कूल में टीचर नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित, नाराज विद्यार्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mandla PM Shri School: लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश से हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन हुआ, 11वीं-12वीं शुरू हुईं पर एक साल बाद भी विज्ञान...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 09:46:55 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 09:53:19 AM (IST)
मंडला जिले में पीएम श्री स्कूल में टीचर नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित, नाराज विद्यार्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
अभिभावकों के साथ पहुंचे विद्यार्थियों ने अधिकारियों को अपनी समस्या बताई।

HighLights

  1. 15 दिन पहले जनसुनवाई में प्रशासन को अवगत कराया था, कोई समाधान नहीं हुआ
  2. फिर सरपंच, जनपद सदस्य और अभिभावक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे
  3. पंचायत ने छात्रहित में तत्काल व्यवस्था की मांग की, कहा समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। जनपद पंचायत मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलगांव स्थित पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी है। विद्यालय में हायर सेकेंडरी की कक्षाएं हाई स्कूल के शिक्षकों के भरोसे संचालित होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खासकर 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को नियमित शिक्षक या अतिथि शिक्षक नहीं मिलने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्राम पंचायत ने तीन दिन के भीतर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत बिलगांव की ओर से कलेक्टर मंडला को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में स्वीकृत पदों के अनुरूप नियमित शिक्षक अथवा अतिथि शिक्षकों की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पंचायत के सरपंच, क्षेत्रीय जनपद सदस्य और अभिभावक भी मौजूद रहे।


एक साल के बाद भी नहीं मिले शिक्षक

पंचायत ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश के तहत पीएम श्री योजना में पीएम श्री हाई स्कूल बिलगांव का उन्नयन हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में किया गया है। इसके बाद 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू तो कर दी गईं, लेकिन आज तक इन कक्षाओं के लिए पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो सकी है। विज्ञान और कला संकाय के शिक्षक भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में हायर सेकेंडरी की कक्षाएं लगभग शिक्षकविहीन स्थिति में संचालित हो रही हैं।

पहले पेपर का हो सकता है बहिष्कार

सबसे ज्यादा चिंता 12वीं के विद्यार्थियों को लेकर है। आगामी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए विद्यार्थी नियमित पढ़ाई और विषयवार मार्गदर्शन नहीं मिलने से परेशान हैं। वहीं 7 सितंबर से तिमाही परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि समय रहते शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हुई तो परीक्षा की तैयारी करना मुश्किल होगा। पंचायत ने यह भी बताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर विद्यार्थी तिमाही परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय ले सकते हैं।

पहले भी कराया गया था अवगत

ग्रामीणों के अनुसार शिक्षकों की कमी के संबंध में करीब 15 दिन पहले जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

पंचायत ने प्रशासन से छात्रहित में तत्काल शिक्षक एवं अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि तीन दिवस के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें- देश के 1 लाख से ज्यादा स्कूल एक शिक्षक के भरोसे, UDISE+ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानें एमपी और छत्तीसगढ़ का हाल