• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

MP के मंडला जिले में बस पलटने से 27 यात्री घायल, 11 को जबलपुर किया रेफर; छत्तीसगढ़ के दुर्ग से जा रही थी वृंदावन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम मोईयानाला तथा आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 10:28:27 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 10:55:31 AM (IST)
MP के मंडला जिले में बस पलटने से 27 यात्री घायल, 11 को जबलपुर किया रेफर; छत्तीसगढ़ के दुर्ग से जा रही थी वृंदावन
हादसे के बाद पलटी बस क्रमांक सीजी07सीटी-8001। सौजन्‍य यात्री

HighLights

  1. स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की
  2. थाना प्रभारी बीजाडांडी टीम के साथ मौके पर पहुंचे
  3. अन्य घायलों का इलाज बीजाडांडी में जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला, बीजाडांडी। मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोईयानाला के पास शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्ग (छत्तीसगढ़) से वृंदावन जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर रेफर

हादसे में करीब 27 यात्री घायल हो गए, जिनमें 11 की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर रेफर किया गया है।

मोईयानाला के पास नियंत्रण बिगड़ गया

naidunia_image

बस क्रमांक सीजी07सीटी-8001 शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे जनपद पंचायत बीजाडांडी की ग्राम पंचायत ढुढवा अंतर्गत ग्राम मोईयानाला के पास पहुंची थी। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 52 यात्री सवार थे, जो धार्मिक यात्रा पर दुर्ग से वृंदावन जा रहे थे।


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई

naidunia_image

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम मोईयानाला तथा आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बीजाडांडी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

चिकित्सकों और स्टाफ ने सभी का उपचार किया

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी लाया गया, जहां बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्टाफ ने उनका उपचार किया। गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल चिकित्सालय जबलपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज बीजाडांडी में जारी है।

naidunia_image

स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास, एसडीओपी निवास, नायब तहसीलदार बीजाडांडी, ग्राम पंचायत बीजाडांडी के सरपंच तथा प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची।

घायलों की स्थिति जानकर आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश

अधिकारियों ने घायलों की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।