मंदसौर जिले के सीतामऊ में गैस टंकी में लीकेज से आग लगी, चार झुलसे
पास ही में चल रहे चूल्हे से आग पकड़ ली और गैस के रिसाव से साथ ही पूरी रसोई में आग फैल गई। इससे जगदीश पुत्र मांगीलाल राठौर,पत्नी राधा बाई राठौर पुत्री ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 15 May 2026 11:43:41 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 11:48:49 PM (IST)
मंदसौर जिले के सीतामऊ में गैस टंकी में लीकेज से आग।HighLights
- जगदीश राठौर के मकान में गैस की टंकी खत्म हो गई थी।
- इस पर उसने दूसरी टंकी का सील बंद ढक्कन खोल लिया।
- उसमें से अत्यधिक तेज गति से एलपीजी का रिसाव होने लगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के ग्राम लदूना में शुक्रवार रात में एक घर में गैस टंकी में लीकेज से आग लग गई। इसमें पति-पत्नी व बेटी सहित चार लोग झुलस गए। सीतामऊ में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लदूना में जगदीश पुत्र मांगीलाल राठौर के मकान में घरेलू गैस की टंकी खत्म हो गई थी। तभी दूसरी टंकी का सील बंद ढक्कन जैसे ही खोला उसमें से अत्यधिक तेज गति से एलपीजी का रिसाव होने लगा। तेजी से निकली गैस निकली।
पास ही में चल रहे चूल्हे से आग पकड़ ली और गैस के रिसाव से साथ ही पूरी रसोई में आग फैल गई।
इससे जगदीश पुत्र मांगीलाल राठौर,पत्नी राधा बाई राठौर पुत्री प्रीति राठौर मजदूर परमेश्वर भील झुलस गए थे। सभी को सीतामऊ अस्पताल में लाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में मंदसौर रेफर कर दिया था। चिकित्सको ने सभी की उपचार के बाद स्थिति सामान्य बताई। कोई भी गंभीर नहीं है।