मंदसौर जिले बालोदा गांव में चोरी करने घुसा कंजर गिरोह, बदमाशों ने बुजुर्ग को मार दी गोली
मंदसौर जिले के गरोठा क्षेत्र के बालोदा गांव में कंजर गिरोह चोरी करने घुसा था। इसी दौरान बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी और भाग गए। ग्रामीणों ने ज ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 09:52:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 12:57:34 PM (IST)
गरोठ में घायल बुजुर्ग का इलाज करते डॉक्टर।HighLights
- गिरोह ने 3-4 जगह चोरी की वारदात की कोशिश की
- गिरोह के 4 से 5 बदमाश गांव में रात के अंधेरे में घुसे
- बदमाशों ने 62 साल के बुजुर्ग के पेट में ही गोली मार दी
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। मंदसौर जिले के गरोठ थाना इलाके के बालोदा गांव में देर रात कंजर गिरोह चोरी की इरादे से घुसा। बदमाशों ने ट्रैक्टर चोरी करने की कोशिश की, इस दौरान उन्होंने टेंट की दुकान में सो रहे बुजुर्ग को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।
घायल गणपतलाल को गंभीर हालत के चलते मंदसौर से रतलाम रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणपतलाल के पेट में लगी गोली/छर्रे अभी तक नहीं निकले हैं। उधर फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा घटना स्थल पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक कंजर गिरोह के बदमाश जब टेंट की दुकान पर पहुंचे तो वहां सो रहे 62 वर्षीय गणपत लाल सेन उठ गए। इसके बाद बदमाशों ने उन पर गोली चला दी जो उनके पेट में लगी। बदमाश भाग निकले और गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और बुजुर्ग को घायल पड़ा देखा। इसके बाद उन्हें गरोठ अस्पताल ले जाया गया। ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ दरबार गोपालसिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रैफर कर दिया गया।
ग्रामीणों पर की फायरिंग
बालोदा के ग्रामीणों ने बताया कि करीब 4 से 5 बदमाश थे। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर दो तीन जगह उन्होंने फायर किए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कंजरों ने करीब 3 से 4 जगह चोरी की वारदात करने का प्रयास किया।