Indian Railways: 1 जनवरी 2026 से बदला रेलवे का टाइम टेबल, मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के समय में संशोधन
Indian Railway News: रेल यात्रियों के लिए नए साल की शुरुआत के साथ रेलवे बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है। 1 जनवरी से लागू किए गए नए टाइम टेबल में कई प्रमुख ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 01 Jan 2026 01:39:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Jan 2026 01:45:56 AM (IST)
Indian Railway: मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की समय सारिणी में हुआ बदलाव। फाइल फोटोHighLights
- 1 जनवरी 2026 से रेलवे का नया टाइम टेबल लागू
- रतलाम-भीलवाड़ा डेमू 8 मिनट पहले पहुंचेगी
- दोहरीकरण से ट्रेन क्रॉसिंग की समस्या घटी
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर: रेलवे बोर्ड ने 1 जनवरी 2026 से नया टाइम टेबल लागू कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव (Indian Railway Revised Time Table) किया गया है। कुछ ट्रेनों का समय पहले किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों में देरी की गई है। इस बदलाव से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
नए टाइम टेबल के अनुसार अब मंदसौर–कोटा एक्सप्रेस प्रतिदिन दोपहर 12:05 बजे मंदसौर से रवाना होगी। वहीं कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस का प्रस्थान समय भी बदला गया है और यह ट्रेन अब कोटा से सुबह 5:45 बजे चलेगी। इससे यह ट्रेन सुबह 11 बजे तक मंदसौर पहुंचेगी।
इसके अलावा आगरा फोर्ट, रतलाम-भीलवाड़ा डेमू सहित कुछ अन्य ट्रेनों के समय में भी लगभग 10 मिनट की कटौती की गई है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों की गति बढ़ने और यात्रा समय में हो रही बचत को ध्यान में रखते हुए यह नया टाइम टेबल जारी किया है।
नए शेड्यूल का असर मंदसौर स्टेशन से चलने वाली पांच ट्रेनों पर पड़ा है। वहीं नीमच–रतलाम दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत रतलाम से दलौदा और नीमच से मल्हारगढ़ तक दोहरी लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से क्रॉसिंग के कारण रुकने की समस्या कम हुई है, जिससे समय की बचत हो रही है।