मंदसौर में सनसनीखेज घटना, एजेंसी के संचालक व उनकी पत्नी की हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
मंदसौर शहर के गोल चौराहा क्षेत्र में एक बड़ी घटना हुई है। बुधवार रात लगभग 8:30 बजे एक परिवार में हुए विवाद के बाद आपस में गोली बारी हुई। इसमे पति-पत्न ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 31 Dec 2025 09:18:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Dec 2025 10:55:28 PM (IST)
गोल चौराहा क्षेत्र में पर गोली चलने की घटना के बाद घटनास्थल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।.नईदुनिया।HighLights
- दिलीप व उनकी पत्नी रेखा जैन की गोली मारकर हत्या की गई
- इस घटना के बाद इस हमलावर ने बाहर भागने की कोशिश की
- पर तब तक गोली की आवाज सुनकर लोग एकत्र होने लग गए
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक दर्दनाक घटना हो गई। गोल चौराहा क्षेत्र में दिलीप एजेंसी के संचालक व उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। बाद में आरोपित ने खुद को भी गोली मार ली। सूत्रों के अनुसार विवाद सोने-चांदी की खरीदी को लेकर बताया जा रहा है। अभी मृतक के स्वजन बाहर होने से ज्यादा जानकारी भी नहीं मिल पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को शहर भर में थर्टी फर्स्ट के कार्यक्रमों की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गोल चौराहा क्षेत्र में सिंधु आराधना मंदिर वाली गली में रहने वाले दिलीप ऑटो एजेंसी के संचालक के घर गोली मारने की घटना हो गई।
![naidunia_image]()
मृतक दिलीप जैन व रेखा जैन
यहां रात लगभग 8:30 बजे 60 वर्षीय दिलीप पुत्र ज्ञानमल छिंगावत जैन व उनकी पत्नी रेखा जैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद हमलावर ने बाहर भागने की कोशिश की पर तब तक गोली की आवाज सुनकर लोग एकत्र होने लगे तो उसने अंदर जाकर खुद को भी गोली मार ली।
हमलावर का नाम की पुष्टि करने में पुलिस अधिकारी लगे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसका नाम विकास सोनी निवासी निम्बाहेड़ा बताया जा रहा है। गोली चालन की सूचना मिलते ही बास ही सरदार पटेल चौराहे पर चेकिंग में लगे कोतवाली टीआई पुष्पेंद्रसिंह राठौर भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
![naidunia_image]()
मृतक विकास सोनी
बाद में एसपी विनोदकुमार मीना भी मौके पर पहुंचे। अभी तीनों के शव घर में ही है और पुलिस व फोरेंसिंक एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि तीनों की मौत हो गई है पर क्या विवाद हुआ और घटना क्यों हुई इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा।