MP के मंदसौर जिले में आइसक्रीम खाने के बाद एक महिला और 9 बच्चे बीमार, दो आईसीयू में
मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के ग्राम कोटड़ा खुर्द व कोटड़ा बुजुर्ग में दूषित आइसक्रीम खाने से एक महिला व 9 बच्चे बीमार हो गए। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 May 2026 08:49:29 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 08:55:07 AM (IST)
आइसक्रीम खाने से बीमार बच्चों का अस्पताल में चल रहा इलाज।HighLights
- बोलिया की राधिका मटका कुल्फी खाने से बिगड़ी तबीयत
- दो बच्चे आईसीयू में, एक को पहले से था बुखार
- मावे में मिलावट की आशंका, खाद्य विभाग करेगा जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। गरोठ तहसील के ग्राम कोटड़ा खुर्द व कोटड़ा बुजुर्ग में दूषित आइसक्रीम खाने से एक महिला व 9 बच्चे बीमार हो गए। सभी को भवानीमंडी अस्पताल में ले जाया गया है। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत है और मुंह से झाग आ रहे थे। इनमे दो की हालत गंभीर होने से आईसीयू में रखा गया है।
डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बीमारी का कारण दूषित आइसक्रीम बताया है। गरोठ बीएमओ डॉ. दरबार सिंह ने बताया कि एक महिला व 9 बच्चे बीमार हैं। इनमें कोटड़ा बुजुर्ग के पांच बच्चे भवानीमंडी के मेट्रो अस्पताल व कोटड़ा खुर्द की महिला व पांच बच्चे भवानीमंडी के नवजीवन अस्पताल में भर्ती हैं। भवानीमंडी के मेट्रो हॉस्पिटल में पांच बच्चे भर्ती है। जिसमें से दो सात वर्षीय शिवम और 10 वर्षीय इरशाद आईसीयू में हैं।
![naidunia_image]()
एक बच्चे को पहले से बुखार था
इनमें से एक की हालत गंभीर है। इधर रात में ही गरोठ अस्पताल की टीम कोटड़ा बुजुर्ग पहुंची। जहां बीएमओ डॉ. दरबारसिंह ने डिस्चार्ज हुए बच्चे से बातचीत की और उसके सहित अन्य पीड़ित बच्चों के स्वास्थ का हाल पूछा। वहीं एक जानकारी यह भी बताई जा रही है कि शिवम को पूर्व में भी तीन-चार दिन से फीवर था, इसकी वजह से उसकी जांच एक बार और कराई जा रही है।
![naidunia_image]()
संभवतः मावे में मिलावट हो सकती है जिसकी जांच खाद्य विभाग से जांच कराने की बात कही गई है। गरोठ बीएमओ डॉ. दरबार सिंह ने बताया कि भवानीमंडी के ही नवजीवन अस्पताल में कोटड़ा खुर्द के भी पांच मरीज भर्ती हैं।