मंदसौर के गांधीसागर डूब क्षेत्र में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 किलो मादक पदार्थ जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर जिले के गांधीसागर डूब क्षेत्र के ग्राम सुरजना में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जिले के कई पुलिस थानों की संयुक्त टीम न ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 01:03:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 01:09:40 AM (IST)
अवैध ड्रग्स फैक्टी का खुलासा (सांकेतिक फोटो)HighLights
- एमडी ड्रग्स की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़
- पुलिस ने मौके से 12 किलो ड्रग्स किया बरामद
- मौके से दो आरोपी गिरफ्तार, कैमिकल जब्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर: मंदसौर जिले की विभिन्न थानों की संयुक्त कार्रवाई में गांधीसागर डूब क्षेत्र के ग्राम सुरजना में एमडी ड्रग्स की बड़ी फैक्ट्री मिली है। यहां से दो आरोपियो को पकड़ा भी गया है। अभी पुलिस कारवाई जारी है जिसमे लगभग 12 किलो एमडी ड्रग जब्त की गई है।
एसपी विनोदकुमार मीना ने बताया कि गांधीसागर डूब क्षेत्र से लगे ग्राम सुरजना में भुवानीराम सिकलीगर के खेत में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री मिली है। यहां से 32 वर्षीय दीपक लोहार सिकलीगर व 19 वर्षीय सुमित लोहार दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने एमडी बनाने का केमिकल और उपकरण के साथ 12 किलो एमडी भी बरामद किया है।
मौके पर गरोठ से लेकर सीतामऊ तक सभी थानों के थाना प्रभारी सहित 60 से अधिक पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस की दबिश के बाद मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शनिवार देर रात तक मामले में कार्रवाई जारी है।
पहले भी मिली है ड्रग्स की फैक्ट्रियां
मंदसौर जिले में राजस्थान सीमा से लगे क्षेत्र में फिर से एमडी की फैक्ट्री मिली है। गरोठ क्षेत्र राजस्थान सीमा से लगा हुआ है। पहले भी डूब क्षेत्र से सटे ग्राम हिंगोरिया बड़ा में भी फैक्ट्री मिली थी। इसके पहले बोलिया के समीप गांव में संतरे के बगीचे में भी एमडी की फैक्ट्री मिल चुकी है।