• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या... पेड़ के तने में मिला शव, साथी मजदूर गिरफ्तार

मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के ग्राम लुक्का में 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव बरगद के पेड़ के खोखले तने के अंदर मिला। सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

By Alok SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 06:08:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 06:08:52 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मंदसौर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या... पेड़ के तने में मिला शव, साथी मजदूर गिरफ्तार
मंदसौर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

HighLights

  1. मंदसौर के ग्राम लुक्का में 7 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म बाद हत्या
  2. बरगद के पेड़ के खोखले तने में मिला मासूम का शव
  3. आरोपी विजय गिरफ्तार, आक्रोशित ग्रामीणों ने बाजार बंद कराया

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के ग्राम लुक्का में 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव बरगद के पेड़ के खोखले तने के अंदर मिला। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिर पर पत्थर मारकर हत्या की आशंका, विजय नाम का आरोपी गिरफ्तार

आरोपित मृतका के पिता के साथ ही मजदूरी करता था। आशंका है कि आरोपित ने बड़े पत्थर से सिर पर मारकर उसकी हत्या की। मामले में पुलिस ने विजय नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है।


बाजार बंद कराकर किया चक्काजाम, रोकी एसपी की गाड़ी

बच्ची का शव मिलने के बाद गुस्साए स्वजन और ग्रामीण गरोठ सिविल अस्पताल के बाहर जमा हो गए। उन्होंने आरोपित को उनके हवाले करने की मांग की। हंगामा बढ़ता देख मंदसौर से एसपी विनोद कुमार मीणा भी गरोठ पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर गरोठ में बाजार बंद करा दिए हैं और सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर जाम लगा रखा है। प्रदर्शनकारियों ने एसपी की गाड़ी रोक ली। कुछ लोग गाड़ी के सामने लेट गए और नारेबाजी करने लगे।

यह भी पढ़ें- एमपी TET परीक्षा की तारीख का एलान, इस दिन होगा एग्जाम, जिला मुख्यालयों पर ऑफलाइन मोड में होगा टेस्ट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।