• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

MP वालों के लिए खुशखबरी: अगस्त से फिर चलेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन, मानसून में उठा सकेंगे सफर का लुत्फ

MP Railway News: मध्य प्रदेश की एकमात्र पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन का संचालन अगस्त से दोबारा शुरू होगा। कॉरिडोर और म्यूजियम निर्माण का कार्य फिल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 10:02:38 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 10:02:38 PM (IST)
MP वालों के लिए खुशखबरी: अगस्त से फिर चलेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन, मानसून में उठा सकेंगे सफर का लुत्फ
फिर चलेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. फिर चलेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन
  2. मानसून में उठा सकेंगे सफर का लुत्फ
  3. जुलाई में लौटेंगे हेरिटेज ट्रेन के कोच

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। प्रदेश के एक मात्र हेरिटेज सेक्टर पातालपानी-कालाकुंड मार्ग पर इस मानसून फिर से हेरिटेज ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन का संचालन अगस्त माह से शुरू कर दिया जाएगा। हेरिटेज ट्रैक को हेरिटेज कारिडोर के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्तावित विकास कार्य, मीटरगेज व हेरिटेज म्यूजियम बनाने, ट्रेन में बदलाव करने वाले कार्यों को स्थगित किया है।

इस बात की पुष्टि पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे और पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने बुधवार को पातालपानी-कालाकुंड रेलवे ट्रैक के निरीक्षण के दौरान की है। इसके साथ ही इंदौर-दाहोद रेल लाइन पर टीही में चल रहा टनल के कार्य को पूरा करते हुए सितंबर माह में सीआरएस इंस्पेक्शन करने की बात कही है।


जुलाई में लौटेंगे हेरिटेज ट्रेन के कोच

निरीक्षण के दौरान जीएम पांडे व डीआरएम अश्विनी कुमार ने बताया कि इस सीजन में फिर से पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन के कोच फिलहाल बीकानेर मेंटेनेंस के लिए भेजे गए हैं। जुलाई माह अंत तक कोच वापस महू लाए जाएंगे। जिसके बाद अगस्त पहले सप्ताह से ट्रेन संचालन शुरू किया जा सकता है।

वहीं हेरिटेज सेक्शन को हेरिटेज कारिडोर के रूप में विकसित करने के लिए परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। परंतु वन क्षेत्र में कुछ कार्य जारी हैं जिसके कारण यह विकास कार्य अभी नहीं हो सकते। इसलिए इस सीजन हेरिटेज ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

मेंटेनेंस के लिए महू आ रही ट्रेन को महू से चलाएंगे

चर्चा के दौरान जीएम को महू में मेंटेनेंस के लिए आ रही ट्रेन को महू से संचालित करने की बात कही। जिस पर जीएम पांडे ने कहा कि इंदौर-दौंड एक्सप्रेस और इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस दोनों का मेंटेनेंस महू में हो रहा है और फिर लाक होकर इंदौर जाती है।

दोनों का संचालन महू से किया जाएगा, जिससे महू के यात्रियों को भी सुविधा होगी। वहीं महू का राजस्थान कनेक्शन को देखते हुए इंदौर से जोधपुर चलने वाली ट्रेन का संचालन भी महू से करने पर जीएम पांडे ने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव आया है, इस पर विचार किया जा रहा है।