मुरैना में माता-पिता के साथ भात देने आई 7 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या; गड्ढे में मिला शव
बलराम के साथ उसकी पत्नी व तीन बेटियां भी भात में आई थीं। बुधवार की रात में भात चढ़ाने और खाना खाने के बाद सभी लोग रात तीन बजे तक जागते रहे। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 01:44:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 01:50:01 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र।HighLights
- चिन्नौनी थाना क्षेत्र के रामलाल पुरा गांव की घटना
- बच्ची के दोनों हाथ बंधे मिले, सिर में चोट के निशान
- शादी की खुशियां मातम में बदली
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। बुआ के बेटे की शादी में भात देने आई सात साल की बालिका की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर खेतों में गुफा जैसे गड्ढे में फेंक दिया गया। मामला चिन्नौनी थाना खेत्र के रामलाल पुरा गांव की है। बच्ची के दोनों हाथ बंधे हुए थे, सिर फटा हुआ है, इसलिए पुलिस ने इसे हत्या माना है, बालिका से दुष्कर्म जैसी संभावनाओं से इंकार किया जा रहा है।
कैलारस थाना क्षेत्र के इटोरा गांव के रहने वाले बलराम जाटव अपने रिश्ते की बहन के बेटे की शादी में भात देने के लिए बुधवार की शाम चिन्नौनी के रामलाल पुरा गांव आए थे। बलराम के साथ उसकी पत्नी व तीन बेटियां भी भात में आई थीं। बुधवार की रात में भात चढ़ाने और खाना खाने के बाद सभी लोग रात तीन बजे तक जागते रहे। रात तीन बजे के बाद रामलाल के साथ उसकी सात साल की बेटी तनू और छोटी बेटी सोई थी। सबसे छोटी व तीसरी बेटी मां के साथ सो रही थी।
सुबह पांच बजे पिता की आंख खुली तो नहीं मिली तनू
सुबह पांच बजे बलराम की आंख खुली तो उसे खटिया पर तनू नहीं मिली। पहले लगा कि पत्नी के पास चली गई होगी, लेकिन कुछ देर बार पत्नी आ गई उसने बताया कि तनू उसके साथ नहीं। इसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। सभी लोग रामलाल पुरा व आसपास के गांवों की सड़कों, खेतों से लेकर बीहड़ तक बच्ची की तलाश करने लगे। सुबह 11 बजे के करीब गांव के बाहर खेतों की मेढ़ों पर गांव के लड़के बकरी चरा रहे थे, उन्हें एक खेत की मेढ़ में हुए गुफा जैसे गड्ढे से पैर निकला हुआ दिखा।
चरवाहों को लगा कि काेई गर्मी से राहत के लिए यहां ठंडक लेने सो रहा है, लेकिन देखा तो बच्ची की लाश थी। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे, सिर से खून बह रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप सा माहौल है। थाने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है। चिन्नौनी थाना प्रभारी ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि हत्या किसने की है, इसकी जांच की जा रही है। कुछ क्लू मिले हैं, जल्द ही खुलासा होने की संभावना है।