मुरैना के पोरसा में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में भीषण आग, 4 लाख नकद और 20 लाख का सामान जलकर राख
आग लगने की खबर से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 12:31:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 12:33:14 PM (IST)
दुकान में लगी भीषण आग। वीडियोग्रेबHighLights
- महुआ थाना क्षेत्र के एडिमाल का पुरा की घटना
- शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकान में मचा हड़कंप
- कुल 24 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
नईदुनिया न्यूज, पोरसा/मुरैना। महुआ थाना क्षेत्र के एडिमाल का पुरा में शार्ट सर्किट से सोमवार की रात एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा करीब 20 लाख रुपए का किराना सामान और 4 लाख रुपए नकद जलकर राख हो गए। घटना में दुकानदार को कुल करीब 24 लाख रुपए की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है। आग लगने की खबर से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लगी आग
जानकारी के अनुसार, एडिमाल का पुरा निवासी श्रीकृष्ण गुप्ता पुत्र सोप्रसाद गुप्ता की एड़ीमल पुरा,महुआ में किराना दुकान है। दुकान में अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे किराना सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान बचाने का मौका नहीं मिल सका। आग से दुकान में रखे किराना उत्पाद, अन्य सामग्री और नकदी जलकर नष्ट हो गई।
इस घटना में सबसे बड़ा नुकसान दुकान में रखी चार लाख रुपए की नकदी के जलने से हुआ। इसके अलावा करीब 20 लाख रुपए का किराना सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। इस तरह दुकानदार को कुल लगभग 24 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। दुकान में आग लगने की घटना ने कारोबारी को आर्थिक संकट में डाल दिया है।
प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।