मुरैना में पूरे गांव की 70-80 भैंसे चुरा ले गए चोर, सुबह जागते ही ग्रामीणों में मचा हड़कंप
भिंड के नगर का पुरा गांव में चोर रात में 70-80 भैंसें हांक ले गए। ग्रामीणों में दहशत है, पुलिस राजस्थान कनेक्शन मानकर बीहड़ों में सर्चिंग कर रही। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 01:01:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 03:07:50 PM (IST)
भिंड में भैंस चोरी का मामला। (फाइल फोटो)HighLights
- रात में चोर 70 से 80 भैंसें हांक ले गए
- छोटे मंझरा के आठ दस परिवारों की भैंसें चोरी हुई
- सुबह पशु गायब देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप भारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। भिंड जिले में चोरी की एक बड़ी और हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर एक पूरे गांव की 70 से 80 भैंसें रातों-रात हांक ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगर का पुरा गांव में यह घटना बीती रात हुई। गांव के एक छोटे मंझरा में रहने वाले आठ से दस परिवारों की लगभग सभी भैंसें चोर खोलकर ले गए। सुबह जब ग्रामीण जागे तो पशु गायब देखकर हड़कंप मच गया।
बीहड़ों की ओर ले गए मवेशी
ग्रामीणों के अनुसार चोर भैंसों को बीहड़ों की दिशा में हांक ले गए। घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के संगठित होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों को ले जाना आसान नहीं है।
![naidunia_image]()
राजस्थान लिंक पर पुलिस का शक
पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह राजस्थान से जुड़ा हो सकता है। थाना पुलिस ने आसपास के बीहड़ों और सीमावर्ती इलाकों में सर्चिंग शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है।