किसानों ने पटवारी पर लगाए रिश्वत लेने का आरोप, बोले- रुपये लेकर भी नहीं किया काम
मुरैना जनसुनवाई में किसानों ने पटवारी पर रिश्वत लेने के बावजूद काम न करने का आरोप लगाया, वीडियो सबूत सौंपे, प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 02:36:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 02:36:13 PM (IST)
पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- दो वीडियो में रुपये लेते व्यक्ति को पटवारी बताया गया
- जमीन पट्टे के काम के बदले रिश्वत लेने का आरोप
- रिश्वत लेने के बाद भी काम नहीं करने की शिकायत
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। कलेक्टर की जनसुनवाई में मंगलवार को एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें किसानों ने हल्का पटवारी पर रिश्वत लेने के बाद भी काम न करने का आरोप लगाया।
आम दिनों की तुलना में इस बार जनसुनवाई में भीड़ कम रही, लेकिन उराहना गांव से आए किसानों ने अपनी शिकायत के साथ वीडियो साक्ष्य पेश कर प्रशासन का ध्यान खींचा। किसानों ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने दो वीडियो भी प्रस्तुत किए हैं, जिनमें एक व्यक्ति रुपये गिनता हुआ और दूसरा फाइल देखते नजर आ रहा है। बाद में फाइल देखने वाला व्यक्ति 500-500 रुपये के नोट लेकर जेब में रखता दिखाई देता है। ग्रामीणों का दावा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति हल्का पटवारी रामवीर सिंह नरवरिया है।
काम न करने का आरोप
किसानों के अनुसार पटवारी ने जमीन पट्टे के मामलों के निपटान के लिए रिश्वत ली थी, लेकिन अब तक उनका काम नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना है और अब वे न्याय के लिए प्रशासन के पास पहुंचे हैं।