मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
ट्रैक्टर ड्राइवर विनोद कोरी को दिमनी पुलिस ने अहमदाबाद जिले के पालडी थाना क्षेत्र के चंद्रनगर से पकड़ा है। वह हलवाई की दुकान पर नमकीन व मिठाइयां बना र ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 13 Apr 2026 11:14:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 11:18:34 PM (IST)
वनरक्षक को कुचलने वाला पकड़ा गया।HighLights
- वह हत्या के बाद ट्रेन से सीधे अहमदाबाद को भागा।
- ड्राइवर को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया।
- जहां से दो दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ने गए वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के मुख्य आरोपित ट्रैक्टर ड्राइवर विनोद कोरी को दिमनी पुलिस ने अहमदाबाद जिले के पालडी थाना क्षेत्र के चंद्रनगर से पकड़ा है। वह हलवाई की दुकान पर नमकीन व मिठाइयां बना रहा था।
पुलिस के अनुसार पूर्व में विनोद इसी दुकान पर काम करता था, इसलिए वह हत्या के बाद ट्रेन से सीधे अहमदाबाद भागा।
आरोपित ड्राइवर को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में विनोद कोरी ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है इसलिए वह सोनू चौहान व पवन तोमर के ट्रैक्टर-ट्राली को 350 रुपये रोज की पगार पर चलाने लगा था।
घटना वाले दिन वनरक्षक हरिकेश गुर्जर ने ट्रैक्टर को रोकने के दौरान जोर से डंडा मारा था जिससे विनोद का हाथ स्टेयरिंग से छूट गया और ट्रैक्टर जंप कर गया। तभी हरिकेश गुर्जर मुंह के बल सड़क पर गिरा और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से होकर निकल गया।