मुरैना में 10वीं की छात्रा को घर छोड़ने के बहाने ले गया दोस्त, सुनसान पहाड़ी पर किया दुष्कर्म
छात्रा को उसका परिचित घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 01:57:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 01:57:26 AM (IST)
घर छोड़ने के बहाने 10वीं की छात्रा का अपहरण।HighLights
- घर छोड़ने के बहाने 10वीं की छात्रा का अपहरण।
- छात्रा से सान पहाड़ी पर किया दुष्कर्म।
- परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा।
नईदुनिया न्यूज, मुरैना। बालिग छात्रा को उसका परिचित घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित पर पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म व अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है।
बड़ोखर क्षेत्र में रहने वाली 17 साल की पीड़िता अपनी मां व पिता के साथ थाने पहुंची और बताया कि वह 10वीं की छात्रा है। करीब एक साल से उसकी भोला गुर्जर नाम के युवक से दोस्ती है, लेकिन दो महीने से उससे बात करना बंद कर दिया।
परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा
छह मार्च को वह एसपी बंगला के सामने वाली गली में स्थित स्कूल से 10वीं का पेपर देकर निकली। एसपी बंगला के पास ही उसे भोला गुर्जर मिला। पीड़िता के अनुसार भोला ने कहा कि बात नहीं करना है तो मत करो, पर तुम्हें घर तो छोड़ दूं। भोला पर विश्वास कर वह बाइक पर बैठ गई, लेकिन भोला बैरियर की ओर बाइक ले गया।
सुनसान पहाड़ी पर ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार उसने आपत्ति की तो जान से मारने की धमकी देने लगा और फिर पटिया वाले बाबा मंदिर क्षेत्र की सुनसान पहाड़ी पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर बदनामी करने की धमकी देकर रात आठ बजे तक वहीं रखा।
धमकी देकर रात में घर छोड़ा
रात 10 बजे भोला ने घर छोड़ा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। देर रात घर पहुंचने पर माता-पिता ने गुस्से में कारण पूछा तो पीड़िता ने अपनी आपबीती बता दी।