मुरैना में बड़ी चोरी: गल्ला व्यापारी के काउंटर से साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागा बदमाश
घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। पुलिस जांच में जुटी है।
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 12:09:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 12:16:42 PM (IST)
गल्ला व्यापारी की दुकान जहां चोरी की घटना हुई है।HighLights
- रामनगर तिराहा स्थित गल्ले की दुकान पर वारदात
- कामकाज में व्यस्त थे व्यापारी संतोष बंसल
- सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तलाश में जुटी पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना में मंगलवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के रामनगर तिराहा स्थित गल्ले की दुकान से एक बदमाश व्यापारी के काउंटर पर रखा साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग उठाकर ले गया।
घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है।
व्यापारी दुकान पर अपने कामकाज में थे व्यस्थ
जानकारी के अनुसार, व्यापारी संतोष बंसल दुकान पर अपने कामकाज में व्यस्त थे। इसी दौरान बदमाश ने मौका पाकर काउंटर पर रखा रुपयों से भरा बैग उठाया और वहां से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।