मुरैना में LPG न मिलने से गुस्साए लोगों ने खाली सिलिंडर सड़क पर रख लगाया जाम
मुरैना में गैस सिलिंडर की कमी से उपभोक्ता परेशान हैं। सबलगढ़ एजेंसी पर लंबी कतारें लगीं। सप्लाई बंद होने पर लोगों ने सड़क जाम किया। उसके बाद में समझाइ ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Mar 2026 12:48:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Mar 2026 04:01:28 PM (IST)
सबलगढ़ गैस एजेंसी पर हंगामा। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- गैस एजेंसी पर सुबह से लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतारें
- सिलिंडर कमी बताकर एजेंसी ने शटर बंद कर दिया
- नाराज लोगों ने सड़क पर सिलिंडर रखकर जाम लगाया
मुरैना, नईदुनिया प्रतिनिधि। मुरैना जिले में गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए कतारें लंबी होती जा रही हैं। आज सुबह से सबलगढ़ गैस एजेंसी पर खाली सिलिंडरों के साथ लोगों की लाइन लग गई। एजेंसी संचालक ने 11 बजे एजेंसी की शटर गिरा दी। उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने से मना कर दिया।
एजेंसी ने कहा कि सिंलिंडरों की कमी है। ऐसे में अब और लोगों को सिलिंडर नहीं दिए जा सकते हैं, जिससे नाराज होकर लोग सड़कों पर उतर आए। खाली सिलिंडरों को एमएम रोड पर रखकर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक हंगामा व जाम चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी।
लाइन में लगे लोगों को मिला सिलिंडर
हंगामे के बाद एजेंसी संचालक ने कहा कि लाइन में लगे लोगों को ही सिलिंडर मिलेंगे। उसके बाद जाम लगा रहे लोग खाली सिलिंडरों को लेकर एजेंसी की तरफ दौड़े।