• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या; सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज

सरायछौला थाना क्षेत्र के रिठौरा खुर्द गांव में जमीन को लेकर चल रही रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

By Hariom GaurEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 10:17:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 10:20:55 PM (IST)
मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या; सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज
युवक की पीटपीटकर हत्या, नईदुनिया

HighLights

  1. जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष
  2. युवक की पीटपीटकर हत्या
  3. 7 लोगों पर हत्या का केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। सरायछौला थाना क्षेत्र के रिठौरा खुर्द गांव में जमीन को लेकर चल रही रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से फायरिंग हुई, उसके बाद एक परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया।

ग्वालियर ले जाते समय हुई मौत

लाठियों से पीटपीटकर एक युवक को मरणासन्न कर दिया, जिसकी सांसें जिला अस्पताल के डॉक्टर ने सीपीआर देकर लौटा लीं, लेकिन मुरैना से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सरायछौला पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।


बताया गया है, कि रिठौरा खुर्द गांव के भोगीराम गुर्जर का विवाद गांव के ही ऐंदल गुर्जर से चल रहा था। रविवार की शाम दोनों में कहासुनी हुई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से बंदूकें निकल आईं और जमकर फायरिंग हुई।

लाठियों से पीटपीटकर की हत्या

इसके बाद ऐंदल पक्ष के लोगों ने लाठियों से भोगीराम पक्ष पर हमला कर दिया। छह से सात लोगों ने लाठियों से पीटपीटकर भोगीराम गुर्जर के 35 वर्षीय बेटे लल्ला उर्फ अतर सिंह गुर्जर को मरणासन्न कर दिया। बेसुध हालत में लल्ला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन वह होश में नहीं आया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 200 रुपये का स्मारक सिक्का होगा जारी, राष्ट्रपति मुर्मू सिक्के को करेंगी लॉन्च; विशेष डाक टिकट का भी होगा विमोचन

लल्ला की दिल की धड़कने भी थम सी गईं, उसकी हालत देख डॉक्टर मदनमोहन राजौरिया ने लल्ला को सीपीआर दिया, जिससे घायल लल्ला की सांसें चलने लगीं और वह होश में भी आया। प्राथमिक उपचार के बाद लल्ला को ग्वालियर रेफर किया गया है।

हत्या का केस दर्ज

लेकिन नूराबाद-टेकरी के बीच ही लल्ला ने दम तोड़ दिया। मृतक के स्वजन अनुसार, लल्ला को गोली भी लगी है, जिससे उसकी मौत हुई है।

सरायछौला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया, कि दूसरे पक्ष के ऐंदल पुत्र गोपी गुर्जर, ऐंदल के भाई शिवराम गुर्जर, भतीजे भूपेंद्र गुर्जर के अलावा आकाश पुत्र ज्ञान सिंह गुजर्र, सोनू पुत्र रामहेत गुर्जर, धर्मेंद्र पुत्र जबर सिंह व रामदास पुत्र जबर सिंह गुर्जर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में सोमवार को 4 घंटे बिजली कटौती, दोपहर 2 बजे तक रहेगी बत्ती गुल, सदर बाजार समेत कई इलाके होंगे प्रभावित