नरसिंहपुर के करकबेल में शराब कारोबारी का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, थाना परिसर में फेंका
पुलिस ने मुख्य आरोपित के अलावा अन्य के खिलाफ मारपीट एवं अपहरण का मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी का दा ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 03 May 2026 12:42:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 12:42:28 PM (IST)
जिला अस्पताल में इलाजरत घायल प्रदीप कौरव।HighLights
- करकबेल स्थित कार्यालय में अचानक घुसे थे
- महिलाओं सहित करीब 30-35 लोग रहे
- पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना अंतर्गत करकबेल में सरेराह गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शराब कारोबारी के कार्यालय में घुसकर करीब 35 हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसे अगवा कर सुनसान इलाके में ले जाकर अधमरा होने तक पीटा।
थाना परिसर के पास फेंककर फरार
प्रदीप ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उनके कार्यालय से नकदी भी गायब हुई है। इस पूरी साजिश के पीछे अवैध शराब कारोबार से जुड़े दीपक लोधी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। मरणासन्न हालत में थाना परिसर के पास फेंककर फरार हो गए। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों के चेहरे स्पष्ट नजर आ रहे हैं।
दोपहर करीब एक बजे की घटना
घायल कारोबारी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित शराब कारोबारी प्रदीप कौरव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जब वह अपने कार्यालय में मौजूद थे, तभी अचानक 10 महिलाएं और करीब 25 युवक भीतर घुस आए।
अभद्र व्यवहार कर दबदबा की बात आई सामने
हमलावरों ने अभद्र व्यवहार करते हुए क्षेत्र में ''दीपक लोधी'' का दबदबा होने की बात कही और बिना उसकी अनुमति के व्यापार न करने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बेसबॉल के डंडों से प्रदीप पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए।
बोलेरो में अपहरण कर ले गए नहर किनारे
वारदात यहीं नहीं रुकी, हमलावर बेहोश प्रदीप को घसीटते हुए बाहर खड़ी एक बोलेरो में डालकर ले गए। आरोप है कि वाहन में मुख्य आरोपी दीपक लोधी भी सवार था। हमलावर उन्हें नहर के पास एक सुनसान जगह ले गए, जहां दोबारा बेरहमी से मारपीट की गई।
पुलिस की कार्रवाई
ठेमी थाना प्रभारी दिलीप सिसोदिया ने बताया कि ग्राम बौछार के कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।