MP में युवक-युवती में विवाद... युवती ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल
जिले के करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधवानी चौराहे पर गुरुवार दोपहर एक युवक और युवती के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 10:21:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 10:21:01 PM (IST)
गिधवानी चौराहे पर युवक-युवती में विवादHighLights
- करेली के गिधवानी चौराहे पर युवक-युवती के बीच जमकर हुई मारपीट
- युवक की चप्पल से की पिटाई,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- थाने में नहीं पहुंची कोई शिकायत, वीडियो के आधार पर पुलिस करेगी जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। जिले के करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधवानी चौराहे पर गुरुवार दोपहर एक युवक और युवती के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और युवती ने युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मोबाइल पर वीडियो बनते देख जताया विरोध
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच एक दुकान के सामने किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। इसी दौरान पास की चाय-नाश्ते की दुकान संचालक ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो बनते देख दोनों ने विरोध भी जताया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।