• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में किसानों ने सजाई जिला प्रशासन और शासन की अर्थी, 20 मिनट तक किया रुदन

नरसिंहपुर में गन्ने का मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया।

By VARIJ BAJPAIEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 03:58:49 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 03:58:49 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नरसिंहपुर में किसानों ने सजाई जिला प्रशासन और शासन की अर्थी, 20 मिनट तक किया रुदन
48 घंटे से जारी प्रदर्शन के बाद नहीं हुई सुनवाई, नईदुनिया

HighLights

  1. 48 घंटे से जारी प्रदर्शन के बाद नहीं हुई सुनवाई
  2. कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर जताया विरोध
  3. पुलिस ने सुभाष चौक पर अर्थी कब्जे में ली

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर में गन्ने का मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया। शनिवार से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने करीब 48 घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन की ओर से मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर अनोखे तरीके से विरोध जताया।

सोमवार शाम 6 बजे संगठन ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी सजाई और करीब 20 मिनट तक रुदन कर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विधवा महिला का नहीं छिनेगा संपत्ति अधिकार; रह सकती है दूसरे पुरुष के साथ

कलेक्टर के नहीं मिलने से किसान नाराज

संगठन के संयोजक प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार धरना देने के बावजूद प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कलेक्टर के मिलने नहीं पहुंचने से नाराज संगठन के सदस्यों ने अर्थी को नगर पालिका चौक से सुभाष पार्क चौक तक ले जाकर प्रदर्शन किया।


इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। सुभाष पार्क चौक पहुंचते ही पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए प्रतीकात्मक अर्थी को अपने कब्जे में ले लिया।

संगठन के इस विरोध प्रदर्शन ने जिला मुख्यालय पर खासा ध्यान आकर्षित किया। किसानों की प्रमुख मांग गन्ने का मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करना है। संगठन पहले ही चेतावनी दे चुका है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- चैतन्य बघेल ने खटखटाया ट्रिब्यूनल का दरवाजा,61 करोड़ के 355 प्लाटों पर ईडी कार्रवाई को चुनौती

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।