नरसिंहपुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा-गाडरवारा मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। देवरी गांव के समीप रेत खाली कर ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 03:59:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 03:59:58 PM (IST)
नरसिंहपुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौतHighLights
- ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत
- साईंखेड़ा-गाडरवारा मार्ग पर भीषण हादसा
- हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। जिले के साईंखेड़ा-गाडरवारा मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। देवरी गांव के समीप रेत खाली कर लौट रहे एक ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान ग्राम पीपरपानी निवासी रमेश राठौर के रूप में हुई है।
घटनाक्रम और चक्काजाम
दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को स्टेट हाईवे पर ही खड़ा कर चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर घंटों यातायात प्रभावित रहा। आक्रोशित लोग सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही साईंखेड़ा पुलिस, तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।