• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

पन्ना जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, बांध में डूबने से दो युवकों की मौत; तीन घायल

पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

By Satish Kumar PandeyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 09:18:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 09:37:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पन्ना जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, बांध में डूबने से दो युवकों की मौत; तीन घायल
बांध में डूबने से दो युवकों की मौत, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. बड़ागांव बांध में हुआ हादसा
  2. बांध में डूबने से दो की मौत
  3. तीन घायल, क्षेत्र में दौड़ा शोक

नईदुनिया न्यूज, देवेंद्रनगर। पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन करते समय गहरे पानी में जाने से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक डूबते-डूबते बच गए और घायल हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांध में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रतिमा को पानी के अंदर ले जाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए स्थानीय गोताखोरों ने प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों युवक गहराई में समा गए।


इस दौरान उनके तीन अन्य साथी भी डूबने की स्थिति में आ गए, जिन्हें बचा लिया गया। हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- पटवारियों की हड़ताल से प्रदेश में बढ़ी लोगों की मुसीबतें, जमीन के सौदे से लेकर प्रमाणपत्र और किसानों के सर्वे अटके

हादसे में इन युवकों की हुई मौत

मृतकों की पहचान आयुष अग्रवाल (18 वर्ष), पिता शेष अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 12, देवेंद्रनगर तथा कृष्णा सोनी (25 वर्ष), पिता नारायण दास सोनी, निवासी वार्ड क्रमांक 12, देवेंद्रनगर के रूप में हुई है।

तीन युवक घायल

घायलों में साहिल तिवारी, पिता डॉक्टर विनोद तिवारी, निवासी हिनौता, वर्तमान निवासी देवेंद्रनगर; हरिओम द्विवेदी, पिता कृष्णकांत द्विवेदी, निवासी वार्ड क्रमांक 02, देवेंद्रनगर तथा करण सोनी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद नगर में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- बालोद के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सप्ताह में 6 दिन चलेगी रायपुर तक पैसेंजर ट्रेन; पहले दिन 5 बजकर 19 मिनट पर पहुंची स्टेशन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।