छतरपुर–नागपुर बस और डंपर में टक्कर, दोनों ड्राइवर गंभीर, 20 से अधिक यात्री घायल
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अमानगंज स्व ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 11 Feb 2026 10:28:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Feb 2026 10:34:20 PM (IST)
पन्ना में हुआ सड़क हादसा।HighLights
- केन नदी के टेढ़ीधार पुल पर भीषण हादसा।
- डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची।
- मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
नईदुनिया प्रतिनिधि पन्ना। अमानगंज और पवई के बीच केन नदी स्थित टेढ़ीधार पुल पर बुधवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छतरपुर से नागपुर जा रही यात्री बस और डंपर के बीच पुल के बीचो-बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस एवं डंपर के दोनों ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 20 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यू 2578 छतरपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस टेढ़ीधार पुल पर पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुल पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के कारण पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।