• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

पन्‍ना में अजयगढ़ के चिता आंंदोलन में अमित भटनागर की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

जिलाध्यक्ष अनीश खान के निर्देश पर धरना स्थल मे पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा मुआवजा मिलने तक आंदोलन से जुड़ आंदोलनकारियों को अपना समर्थन द...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 06:21:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 06:21:09 PM (IST)
पन्‍ना में अजयगढ़ के चिता आंंदोलन में अमित भटनागर की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
धरनास्थल पर विस्थापितों के साथ बैठी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता। नईदुनिया

HighLights

  1. आंदोलन को राजनीतिक समर्थन मिलने की चर्चा भी तेज
  2. विस्थापितों को हक और मुआवजा मिलने तक संघर्ष जारी
  3. ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा संभालते हुए खुलकर मैदान में

नईदुनिया न्यूज, अजयगढ़। पन्ना जिले के अजयगढ़ में मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना के विस्थापितों की मुआवजा एवं पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अमित भटनागर की बुधवार को गिरफ्तारी के बाद ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा संभालते हुए खुलकर मैदान में उतर आई है।

वरिष्ठ नेताओं के भी पहुंचने की संभावना

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विस्थापितों को उनका हक और मुआवजा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं के धरना स्थल पर पहुंचने से आंदोलन को राजनीतिक समर्थन मिलने की चर्चा भी तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के भी धरना स्थल पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


naidunia_image

गिरफ्तार लोगों की जमानत की प्रक्रिया शुरू

जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश गर्ग ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमित भटनागर व दिव्या अहिरवार सहित कई आंदोलनकारियों को पुलिस प्रशासन ने प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की जमानत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के बाबुओं को आवेदन सौंप

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, जमानत के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे थे पंरन्तु संबंधित अधिकारी मौजूद नहीं थे। इसके चलते अधिकारियों के बाबुओं को आवेदन सौंपकर कांग्रेस की टीम धरना स्थल पर पहुंची और आंदोलनकारियों से मुलाकात की।

मुआवजा एवं पुनर्वास की मांग को लेकर समर्थन जारी रहेगा

राकेश गर्ग ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान को भी दी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विस्थापित परिवारों की मुआवजा एवं पुनर्वास की मांग को लेकर उनका समर्थन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- तीन दशक बाद हुआ 300 रुपये रिश्वत मामले का निराकरण, तत्कालीन पटवारी को हाई कोर्ट से राहत