पन्ना: सीट बेल्ट चालान पर भड़के रिटायर्ड DSP, बीच सड़क पर पुलिस को दिखाई बंदूक
पन्ना जिले में मडला थाना क्षेत्र के सामने यातायात चेकिंग के दौरान मंगलवार को सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काटे जाने से सेवानिवृत्त डीएसपी और उनकी पत्नी ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 09:32:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 09:32:09 PM (IST)
सीट बेल्ट चालान पर भड़के रिटायर्ड DSPHighLights
- सीट बेल्ट चालान पर भड़के रिटायर्ड DSP
- बीच सड़क पर पुलिस को दिखाई बंदूक
- वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। पन्ना जिले में मडला थाना क्षेत्र के सामने यातायात चेकिंग के दौरान मंगलवार को सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काटे जाने से सेवानिवृत्त डीएसपी और उनकी पत्नी भड़क गईं। दोनों की पुलिस से तीखी बहस हुई। इस दौरान दंपती ने कथित तौर पर पुलिस को बंदूक दिखाई।
इसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। एएसपी वंदना चौहान ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
मैहर निवासी सेवानिवृत्त डीएसपी ने बीच सड़क पर किया हंगामा
मैहर निवासी सेवानिवृत्त डीएसपी भरत सिंह चौहान और उनकी पत्नी राजश्री चौहान कार से जा रहे थे। मडला पुलिस थाना के सामने चेकिंग के दौरान सीट बेल्ट न लगाने पर पुलिस ने नियमों के तहत उनका चालान काटा।
इससे नाराज दंपती ने बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस कर्मियों से तीखी बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कथित तौर पर पुलिस के सामने बंदूक तक दिखा दी।
बहुप्रसारित वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच
बंदूक दिखाने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने संयम दिखाते हुए स्थिति को संभाला, लेकिन दंपती लगातार आक्रामक बने रहे और पुलिस पर अभद्र टिप्पणियां करते रहे। पुलिस अब इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहे वीडियो के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है और शासकीय कार्य में बाधा डालने के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।