पन्ना में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान एवं एसडीओपी शाहनगर भावना दांगी के ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 May 2026 01:12:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 02:36:03 PM (IST)
पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- मामले मे आरोपी 08 सितंबर 2022 को दिया था अंजाम
- आरोपी घटना के बाद से चल रहा था लगातार फरार
- तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पहचान
नईदुनिया न्यूज पन्ना। इंटरनेट मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को थाना शाहनगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। 08 सितंबर 2022 को फरियादिया निवासी थाना शाहनगर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पैसों की मांग कर ब्लैकमेल किया जा रहा है
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पैसों की मांग कर ब्लैकमेल किया जा रहा है।
केस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
उक्त शिकायत पर थाना शाहनगर में अपराध क्रमांक 218/22 धारा 384 भादवि एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत केस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अशोकनगर का रहने वाला है आरोपी
विवेचना के दौरान साइबर सेल पन्ना की सहायता से तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान नहीम खान पिता सलीम खान, 29 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला, वार्ड नं. 10, जिला अशोकनगर के रूप में की गई।
आरोपी को थाना शाहनगर लाकर की वैधानिक कार्रवाई
आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम द्वारा अशोकनगर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को थाना शाहनगर लाकर वैधानिक कार्रवाई की गई।
टीम की विशेष भूमिका रही
कार्रवाई में निरीक्षक पी.आर. डाबर, उपनिरीक्षक मनोज यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत रावत, प्रधान आरक्षक मनोज त्रिपाठी, आरक्षक रविंद्र अहिरवार, आरक्षक राकेश सिंह, महिला आरक्षक राजकुमारी मंडलोई थाना शाहनगर एवं साइबर सेल पन्ना की टीम का की विशेष भूमिका रही।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, जबलपुर के मझगवां में शैलवारा उपसरपंच पर कार्रवाई