• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

पन्‍ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय पैर फिसला, गहरी खाई में गिरे युवक की गई जान

प्रशासन से मांग की है कि खतरनाक क्षेत्रों में मजबूत रेलिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए और जान जोखिम में डालकर सेल्फी...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 09:55:29 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 09:55:29 AM (IST)
पन्‍ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय पैर फिसला, गहरी खाई में गिरे युवक की गई जान
युवक का शव खाई से बाहर निकालती टीम। सौजन्य टीम

HighLights

  1. रील और सेल्फी का बढ़ता जुनून घातक
  2. 24 घंटे बाद बरामद किया जा सका शव
  3. सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराजगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। सोशल मीडिया पर रील और सेल्फी का बढ़ता जुनून एक बार फिर एक परिवार की खुशियां छीन ले गया।

एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया शव

पन्ना जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरे 22 वर्षीय युवक का शव करीब 24 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

बेहद खतरनाक किनारे पर ले रहा था सेल्फी

सुखेंद्र गोंड (22 वर्ष) रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ बृहस्पति कुंड घूमने आया था। बताया जा रहा है कि वह कुंड के बेहद खतरनाक किनारे पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था।

सेल्फी लेने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा

सेल्फी लेने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

24 घंटे तक चला कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पन्ना और सतना से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम पहाड़ी, तेज बहाव और गहरी खाई के बीच लगातार करीब 24 घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने युवक का शव बरामद किया।


सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराजगी

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद बृहस्पति कुंड की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों का कहना है कि खतरनाक स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। उनका सवाल है कि जब यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित है, तो पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

रील बनाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खतरनाक क्षेत्रों में मजबूत रेलिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए और जान जोखिम में डालकर सेल्फी और रील बनाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें- कोरोना इलाज में मेडिक्लेम कटौती पर आयोग सख्त, बीमा कंपनी को 26,224 रुपये और देने के आदेश