भीषण गर्मी में रो रही थी चार महीने की दुधमुंही बेटी, कलयुगी मां ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी, पूरे गांव में सनसनी
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के एक गांव में एक कलयुगी मां ने लक्ष्मी स्वरूप अपनी ही पुत्री को चाकुओं से गोद कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 17 May 2026 08:31:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 08:31:37 AM (IST)
कलयुगी मां ने चाकू घोंपकर अपनी बेटी की हत्या कर दी (AI से जनरेट इमेज)HighLights
- मां ने चार माह की बेटी की चाकू मार कर की हत्या
- इस पूरी घटना से गांव में सनसनी फैल गई है
- भीषण गर्मी में रो रही थी चार महीने की बेटी
नवदुनिया न्यूज, मंडीदीप। शहर के समीप एक गांव में एक कलयुगी मां ने लक्ष्मी स्वरूप अपनी ही पुत्री को चाकुओं से गोद कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रेमतालाब में सतपाल उम्र 36 वर्ष की 34 वर्षीय पत्नी ने शुक्रवार दोपहर को चार माह की दुधमुंही बच्ची को इसलिए मौत के घाट उतार दिया कि बिजली गुल होने के कारण बच्ची गर्मी के चलते रो रही थी।
मां ने अपनी बेटी को ही चाकू मार दिया
लगातार रोने के कारण मां ने अपनी ही बेटी को चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि उससे बड़ी बेटी वहीं सो रही थी और घर के बरामदे में सास-ससुर भी सोए हुए थे। जैसे ही स्वजनों को पता चला कि चार माह की बेटी को उसी की मां ने चाकू से गोद दिया, तब स्वजन बच्ची को उपचार हेतु एम्स ले गए, वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।