• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, आंखों में मिर्ची डाली; जेल ब्रेक की साजिश का CCTV आया सामने

रायसेन जिला जेल गोलीकांड का नौ दिन बाद CCTV फुटेज सामने आया। कैदी नीलेश ने प्रहरी को गोली मारकर मिर्ची डाली और भागने की साजिश का खुलासा हुआ।

By Ambuj MaheshwariEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 01:27:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 01:27:32 PM (IST)
रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, आंखों में मिर्ची डाली; जेल ब्रेक की साजिश का CCTV आया सामने
रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को गोली मारी। (नईदुनिया)

HighLights

  1. कैदी नीलेश ने प्रहरी पर कट्टे से गोली चलाई थी।
  2. गोली मारने के बाद प्रहरी की आंखों में मिर्ची डाली।
  3. आरोपी ने कट्टे के बट से सिर पर वार किए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। रायसेन जिला जेल में नौ दिन पूर्व हुए सनसनीखेज गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। इस फुटेज में वारदात का खौफनाक मंजर साफ नजर आ रहा है। कैदी नीलेश हाथ में देसी कट्टा लहराते हुए ड्यूटी पर तैनात प्रहरी के पास पहुंचा और जब प्रहरी ने विरोध किया, तो कैदी ने उसकी कमर के ऊपर गोली दाग दी।

जांच में यह बात सामने आई है कि जमानत न मिलने से हताश होकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेल ब्रेक की साजिश रची थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड नीलेश सहित तीन आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि हथियार उपलब्ध कराने वाला उसका मामा अभी भी फरार है।


प्रहरी को गोली मारी, फिर आंखों में झोंकी मिर्ची

सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कैदी नीलेश ने प्रहरी को गोली मारने के बाद क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। गोली लगने के बाद जब प्रहरी जमीन पर गिर गया, तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद भी वह नहीं रुका और उसने कट्टे के बट से प्रहरी के सिर पर दो जोरदार वार किए।

जेल ब्रेक की थी साजिश, दीवार के ऊपर से फेंका गया था कट्टा

पुलिस के अनुसार, यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। आरोपी नीलेश को जब अदालत से जमानत नहीं मिली, तो उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर जेल से भागने की पूरी योजना रची। इस वारदात को अंजाम देने के लिए जेल की सुरक्षा में सेंध लगाई गई और देसी कट्टा जेल की ऊंची दीवार के बाहर से अंदर फेंका गया था।

मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, मामा सुप्यार सिंह फरार

  • गोलीकांड के बाद पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड कैदी नीलेश समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • हालांकि, वारदात के लिए देसी कट्टा मुहैया कराने वाला मुख्य आरोपी और नीलेश का मामा सुप्यार सिंह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- पुलिस इंस्पेक्टर के साथ 1.03 लाख की ठगी, मोबाइल गुम होने के बाद सिम दूसरे फोन में डालकर उड़ाए रुपये