• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

रायसेन में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराकर उड़े परखच्चे, एक ही गांव के चार युवकों की मौत

भोपाल के पास दीवटिया में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौत हुई, जबकि एक गंभीर घायल युवक एम्स में भर्ती है।

By Ambuj MaheshwariEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 01:45:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 01:45:59 PM (IST)
रायसेन में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराकर उड़े परखच्चे, एक ही गांव के चार युवकों की मौत
रायसेन में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराकर उड़े परखच्चे। (नईदुनिया)

HighLights

  1. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
  2. हादसे में चार युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हुई।
  3. कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। जिले के नूरगंज थाना क्षेत्र के औबेदुल्लागंज-सलकनपुर मार्ग पर ग्राम दीवटिया में देर रात हुए एक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल होकर इलाज के लिए भोपाल एम्स में भर्ती कराया है। चारों मृतक एक ही गांव के थे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार

हादसा ग्राम दीवटिया में पेट्रोल पंप के पास हुआ। कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक दीवटिया गांव के निवासी थे। ये सभी औबेदुल्लागंज से दिवटिया जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे पेट्रोल टैंक के पास पेड़ से कार टकरा गई।


मृतकों की पहचान और जानकारी

मृतकों में शुभम नागर (उम्र 24) मंडीदीप की एक कंपनी में काम करता था। कार चला रहा गौरव नागर (उम्र 24) पढ़ाई करता था। वही आशीष नागर (उम्र 22) कीटनाशक की दुकान पर काम करता था एवं कृष नागर (उम्र 20) छात्र था।

घायल एम्स में भर्ती, पुलिस कर रही जांच

हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रशांत नागर को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल एम्स भेजा गया है। वहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नूरागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर रास्ता साफ कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बेगमगंज-विदिशा मार्ग 8 घंटे से बंद, बीना-सेमरी नदी उफान पर; रायसेन और विदिशा के 40 गांवों का संपर्क टूटा