बारात में नाच-गाने के बीच तीन लोग कुएं में गिरे, एक की मौत, दो की हालत गंभीर, राजगढ़ की घटना
मध्य प्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बारात के स्वागत के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुठालिया थाना क्षे ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 03:41:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 03:41:30 PM (IST)
राजगढ़ के ब्यावरा में तीन लोग कुएं में गिरे (एआई तस्वीर)HighLights
- राजगढ़ के ब्यावरा में तीन लोग कुएं में गिरे
- एक की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर
- पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही
नईदुनिया प्रतिनिधि, ब्यावरा। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बारात के स्वागत के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुठालिया थाना क्षेत्र के नादनपुर गांव में देर रात डीजे पर नाचते समय तीन युवक अचानक कुएं में गिर गए। घटना के बाद पूरे समारोह में हड़कंप मच गया।
घटना से मच गई अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, नादनपुर निवासी उमराव सिंह तंवर के यहां राजगढ़ से बारात आई थी। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे बाराती बैंड और डीजे की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक तीन युवक पास स्थित खुले कुएं में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौजूद लोगों ने तुरंत राहत-बचाव शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला।