घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल बच्ची को कुत्तों ने नोचा, सिर और चेहरे पर आए गहरे जख्म, हालत गंभीर
Stray Dog Attack: शाजापुर जिले के राजगढ़ के छापीहेड़ा में श्वानों (कुत्तों) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर आवारा कुत्तों ने ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 09:43:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 09:43:59 PM (IST)
घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल बच्ची को कुत्तों ने नोचा। (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- मासूम पर कुत्तों का जानलेवा हमला
- शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती
- पहले भाई को भी बना चुके हैं निशाना
नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। राजगढ़ के छापीहेड़ा में श्वानों (कुत्तों) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चों को अपना निशाना बनाया। इस दर्दनाक घटना में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।
घर के बाहर खेल रही मासूम पर हमला
राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां अपने घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची भव्या पर अचानक तीन कुत्तों ने एक साथ हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह से नोंच डाला, जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर परिजन बाहर आए और बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
कुत्ते के हमले में भव्या के सिर और चेहरे पर गहरे और गंभीर घाव हो गए हैं। परिजन उसे तुरंत छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर शाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शाजापुर जिला अस्पताल के डॉ. अरुण पाटीदार ने बताया कि बच्ची के चेहरे और सिर पर श्वनों के दांतों के गहरे जख्म थे। अस्पताल में बच्ची का उचित उपचार किया गया और स्थिति नियंत्रण में होने पर उसे घर भेज दिया गया है।