राजगढ़ में लापरवाही बनी जान की आफत; खेल-खेल में 2 साल के मासूम ने ट्रैक्टर की नली से पिया डीजल, हालत गंभीर
घटना राजगढ़ जिले के बामलाबे गांव की है। दो साल का मासूम बीरम घर के आंगन में खेल रहा था। उसके पिता ट्रैक्टर में डीजल भर रहे थे और डीजल की पाइप जमीन पर ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 03:26:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 03:28:14 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।HighLights
- ट्रैक्टर में डीजल भरते समय जमीन पर छोड़ी गई पाइप से 2 वर्षीय बीरम ने डीजल निगल लिया
- प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को ब्यावरा से राजगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज जारी
- खुले में छोड़ी गई डीजल पाइप बच्चे के लिए जानलेवा बनी, पूरे गांव में फैली सनसनी
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़/ ब्यावरा। घर के आंगन में खेलना एक 2 साल के मासूम के लिए मौत का कारण बनते-बनते बचा। शुक्रवार को बामलाबे गांव में लापरवाही से खुले छोड़े गए ट्रैक्टर की डीजल नली ने बीरम पिता रामलाल बंजारा की जिंदगी को खतरे में डाल दिया।
परिजनों के मुताबिक, पिता रामलाल ट्रैक्टर में डीजल भर रहे थे। डीजल की नली जमीन पर लटक रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते दाे साल के बीरम ने नली को मुंह में ले लिया और डीजल पी गया। कुछ ही देर में बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने लगीं। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में चला गया।
गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
घबराए परिजन उसे तुरंत गांव के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से हालत नाजुक देख उसे ब्यावरा सिविल अस्पताल रेफर किया गया।
सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे राजगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल बीरम की हालत गंभीर बताई जा रही है और राजगढ़ में उसका इलाज चल रहा है।
लापरवाही पड़ी भारी
घर के आंगन में खड़ा ट्रेक्टर मासूम के लिए जान की आफत बन गया। ट्रैक्टर में डीजल भरने के दौरान लापरवाही से जमीन पर छोड़ी गई। पिता ने ध्यान नहीं दिया कि ट्रेक्टर की डीजल पाइप को खुली हुई है।
बीरम ने उसे खिलौना समझकर मुंह में रखा और डीजल उसके पेट में चला गया। एक लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हो गया।