• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

राजगढ़ में कार तालाब में गिरने से 5 की मौत, देखते ही देखते पानी में समा गई कार

देखते ही देखते कार पानी में समा गई। इससे दो चचेरे भाइयों सहित पांचों की मौत हो गई।परिजनों द्वारा अनुमान व्यक्त किया है कि संभवत: वह खुजनेर खाटू श्यामज...और पढ़ें

By Rajesh SharmaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 07:20:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 11:10:34 PM (IST)
राजगढ़ में कार तालाब में गिरने से 5 की मौत, देखते ही देखते पानी में समा गई कार
फोटो खुजनेर।जेसीबी की मदद से निकाली कार।

HighLights

  1. भीलखेड़ी जोड़ पर बडलावदा तालाब की पुलिया बनी हुई है।
  2. 12.30 बजे उनकी कार बेकाबू होकर उस पुलिया में जा गिरी।
  3. इस पुलिया में बड़लावदा तालाब का काफी पानी भरा हुआ था।

राजगढ़-खुजनेर। शाजापुर जिले से एक कार में सवार होकर पांच दोस्त पचोर-सोयात स्टेट हाइवे से खुजनेर की और आ रहे थे। तब ही खुजनेर से करीब 4-5 किमी पहले ही उनकी कार बेकाबू होकर भीलखेड़ी तालाब कि पुलिया में जा गिरी। देखते ही देखते कार पानी में समा गई। इससे दो चचेरे भाइयों सहित पांचों की मौत हो गई।परिजनों द्वारा अनुमान व्यक्त किया है कि संभवत: वह खुजनेर खाटू श्यामजी के दर्शन करने आए होंगे।

जानकारी के मुताबिक शाजापुर जिले के शुजालपुर क्षेत्र के गांव अरन्या खुर्द व अरंडिया निवासी पांच दोस्त एक कार में सवार होकर राजगढ़ जिले के खुजनेर की और आ रहे थे। वह वहां से चलकर पचोर पहुंचे और पचोर से पचोर-सोयत स्टेट हाइवे से खुजनेर की और पहुंच रहे थे।


लेकिन भीलखेड़ी जोड़ पर बडलावदा तालाब की एक पुलिस बनी हुई है। जैसे ही वह भीलखड़ी जोड़ पर पहुंचे तो शनिवार करीब 12.30 बजे उनकी कार बेकाबू होकर उस पुलिया में जा गिरी। पुलिया में बड़लावदा तालाब का काफी पानी भरा हुआ था।

कार गिरने के साथ ही पानी में समा गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी के कांच तोड़कर पांचों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी।

पांचों की पहचान कमल किशोर पिता ब्रजकिशोर तिवारी उम्र 57 वर्ष निवासी अरन्या खुर्द, शंकर लाल नाथ पिता काशीराम नाथ उम्र 57 वर्ष निवासी अरन्या खुर्द, गोविंद तिवारी पिता उमाशंकर तिवारी उम्र 55 वर्ष निवासी अरन्या खुर्द, रोहित खाती पिता धनपाल खाती उम्र 32 वर्ष निवासी अरंडिया एवं अरविंद खाती पिता बाबूलाल खाती उम्र 36 वर्ष निवासी अरंडिया अवंतीपुर बड़ोदिया जिला शाजापुर के रूप में की गई है।

कांच तोड़कर निकाले शव, जेसीबी से निकाली कार

हादसे के कुछ समय बाद ही मौके पर मौजूद लोगों ने कार के कांच तोड़कर पांचों को बाहर निकालने का कार्य किया।तब ही जेसीबी मौके पर पहुंच चुकी जेसीबी की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया।सभी पांचों को एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए खुजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया।पोस्टमार्टम करा कर पांचों के शव परिजनों को सौंप दिये।

तेज रफ्तार होने की आशंका, जांच शुरू

पुलिस को अंदेशा है कि कार तेज रफ्तार रही होगी। इसी कारण से पुलिया के समीप कार नियंित्रत नहीं हो सकी और सीधे पुलिया में जा गिरी।जिसके कारण पांचों की मौत हो गई।हालांकि कार में सवार कोई नहीं बचा, इसलिए इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।फिर भी पुलिस आापास मौजूद लोगों से पता कर रही है।

खाटूश्याम जाने का अनुमान, स्पष्ट नहीं

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कहां के लिए निकले थे, किसी को नहीं बताया।संभावना है कि एकादशी वाले दिन खुजनेर में खाटू श्याम मंदिर पर श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं, तो हो सकता है कि यह लोग भी दर्शन करने के लिए वहीं जा रहे हों।

शाजापुर जिले के कार सवार पांच लोगों की कार के पुलिया में गिरने से मौत हो गई। वह कहां जा रहे थे यह स्पष्ट नहीं है। एकादशी होने से परिजनों ने संभावना व्यक्त की है कि हो सकता है कि वह खुजनेर दर्शन करने आए हों।

रवि ठाकुर, टीआई खुजनेर।