कोर्ट का नोटिस तामील कराने गए प्रधान आरक्षक पर हमला, वर्दी फाड़ी और मोबाइल छीना, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
भोजपुर थाने में कार्यरत प्रधान आरक्षक एक मारपीट के मामले में कोर्ट का नोटिस तामील कराने के लिए दंड गांव पहुंचे थे। वहां उनके साथ महिला और उसके पति ने ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 10:40:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 10:40:08 PM (IST)
नोटिस लेकर पहुंचे आरक्षक की आपबीती।HighLights
- पुलिसकर्मी को घर में बंधक बनाकर पीटा
- नोटिस लेकर पहुंचे आरक्षक की आपबीती
- पुलिस पर हमला करने वालों को भेजा जेल
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। भोजपुर थाने में कार्यरत प्रधान आरक्षक एक मारपीट के मामले में कोर्ट का नोटिस तामील कराने के लिए दंड गांव पहुंचे थे। वहां उनके साथ महिला और उसके पति ने मारपीट कर दी। उनकी वर्दी फाड़ दी व मोबाइल छीन लिया। प्रधान आरक्षक मांगीलाल लोधा के साथ रामबिलास तंवर के घर पर मारपीट की गई।
घर के अंदर बुलाकर किया हमला
रामबिलास ने नोटिस तामील करने के लिए घर के अंदर बुलाया फिर अंदर महिला मेवाबाई ने उनसे झूमाझटकी करते हुए वर्दी फाड़ दी। दंपती ने लाठी, लात-घूंसों से मारपीट की और मोबाइल भी छीन लिया। कोर्ट का समन भी फाड़ दिया गया। पुलिसकर्मी जैसे-तैसे बाहर निकले, लेकिन आरोपितों ने उन्हें चौराहे पर घेरकर रोकने की कोशिश भी की।