'आई एम सॉरी, लव यू मम्मी-पापा' कहकर राजगढ़ में शिक्षक के इकलौते बेटे ने दी जान, NEET की कर रहा था तैयारी
दीवार पर लिखा-आई एम सॉरी... लव यू मम्मी-पापा। इसके बाद फांसी का फंदा लगाकर नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र शिवम शर्मा ने खिलचीपुर में शुक्रवार सु ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 11:37:01 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 11:37:01 AM (IST)
राजगढ़ में शिक्षक के इकलौते बेटे ने दी जान (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- छात्र ने तनाव में उठाया आत्मघाती कदम
- 20 वर्षीय छात्र शिवम ने फांसी लगाई
- अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
नवदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। दीवार पर लिखा-आई एम सॉरी... लव यू मम्मी-पापा। इसके बाद फांसी का फंदा लगाकर नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र शिवम शर्मा ने खिलचीपुर में शुक्रवार सुबह जान दे दी। जानकारी के मुताबिक शिवम अपने पिता मनीष शर्मा के साथ रहता था, जो पेशे से शिक्षक हैं। परिवार में दादा-दादी, माता-पिता और एक बड़ी बहन भी हैं।
नीट की तैयारी कर रहा था छात्र
शिवम घर का इकलौता बेटा था और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी में जुटा हुआ था। सुबह करीब 6 बजे जब पिता मनीष शर्मा बेटे को जगाने उसके कमरे पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा धक्का देकर खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर वे दंग रह गए। शिवम छत में लगी कुंडी से सफेद रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
यह भी पढ़ें- रायपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदी ने काटी कलाई, चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार का आरोप
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
इसके बाद पिता ने परिजनों को बुलाया और तत्काल नीचे उतारा। डायल 112 पर सूचना देकर सिविल अस्पताल खिलचीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत के मुताबिक युवक के कमरे की दीवार पर अंग्रेजी में “आई एम सॉरी... लव यू मम्मी-पापा।” लिखा मिला है।
प्रारंभिक जांच में पढ़ाई के दबाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।