• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

'मन की बात' में गूंजा MP का ब्यावरा: गायों को बचाने के जुनून से खड़ी कर दी 'वेस्ट टू वेल्थ' की मिसाल; बहनों के नवाचार को PM मोदी ने सराहा

गायों को पॉलीथिन खाते देखा तो अभियान शुरू किया, अब बेकार प्लास्टिक से बन रहे ट्री-गार्ड और ईको ब्रिक्स। 'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्यावरा क...और पढ़ें

By Rajesh SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 02:32:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 02:32:51 PM (IST)
'मन की बात' में गूंजा MP का ब्यावरा: गायों को बचाने के जुनून से खड़ी कर दी 'वेस्ट टू वेल्थ' की मिसाल; बहनों के नवाचार को PM मोदी ने सराहा
समिति अब तक अनुपयोगी प्लास्टिक से कई उपयोगी उत्पाद तैयार कर चुकी है, आई लव ब्यावरा जैसे कई नवाचार तैयार किए गए हैं। नईदुनिया।

HighLights

  1. गायों को पॉलीथिन खाते देखकर शुरू हुआ अभियान
  2. बेकार प्लास्टिक से तैयार हो रहे उपयोगी उत्पाद
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में सराहना की

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। बाजार में गायों को पॉलीथिन खाते देखकर राजगढ़ जिले के ब्यावरा के कुछ युवाओं और महिलाओं ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति और सूफियाज महिला स्व-सहायता समूह ने अनुपयोगी प्लास्टिक और पॉलीथिन के पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) का अभियान शुरू किया।

उनके इस अभिनव प्रयास की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में भी की।

समिति के सदस्यों ने बताया कि बाजार और सड़कों पर फैली पॉलीथिन गौवंश के लिए जानलेवा बन रही थी। इसी समस्या को देखते हुए प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और पुन: उपयोग का विचार आया। शुरुआत में पॉलीथिन को प्लास्टिक की बोतलों में भरकर ईको ब्रिक्स बनाई गईं और फिर इस अभियान का विस्तार होता गया।


नगर पालिका ने दिया पूरा सहयोग

पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति के सदस्य अनिल कुशवाह और सूफियाज महिला स्व-सहायता समूह की तृप्ति शर्मा ने बताया कि करीब छह-सात माह पहले उन्होंने नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद से संपर्क किया। नगर पालिका ने कृषि उपज मंडी क्षेत्र में सामग्री रखने के लिए नि:शुल्क दुकान उपलब्ध कराई, प्लास्टिक रिसाइक्लिंग मशीनें उपलब्ध कराने का भरोसा दिया तथा ब्यावरा और सुठालिया के ट्रेंचिंग ग्राउंड से प्लास्टिक कचरा उपलब्ध कराया।

रात में बाजारों से जुटाते हैं प्लास्टिक

समिति के सदस्य रात के समय बाजारों और घरों से निकलने वाली पॉलीथिन व प्लास्टिक सामग्री एकत्र करते हैं। उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना, गौवंश को पॉलीथिन से बचाना और प्लास्टिक का उपयोगी उत्पादों में रूपांतरण करना है।

यह भी पढ़ें- MP News: बैंक बीसी सखियां बनीं बदलाव की मिसाल, खुद का स्वरोजगार खड़ा कर औरों को भी दी राहत

naidunia_image

बेकार प्लास्टिक से तैयार की कई उपयोगी सामग्री

समिति अब तक अनुपयोगी प्लास्टिक से कई उपयोगी उत्पाद तैयार कर चुकी है, जिनमें शामिल हैं-

- ट्री-गार्ड

- ईको ब्रिक्स (730 से अधिक)

- डस्टबिन

- पेपर तख्ती

- कुर्सियां और टेबल

- पौधों की क्यारियां

- "आई लव ब्यावरा" स्ट्रक्चर

- बैठने के लिए ईको ब्रिक्स से बने मुड्डे

नगर पालिका के सहयोग से शहर में 11 बोतल बैंक और 2 पॉलीथिन बैंक भी स्थापित किए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' में की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा-

"शहरभर से प्लास्टिक कचरा व खाली बोटलें इकटठा करना शुरू किया। धीरे-धीरे सह प्रयास आगे बढ़ता गया। अब उन प्लास्टिक को इको बेस्ट में बदला जाने लगा। अब उन्हीं इको बेस्ट का उपयोग सार्वजनिक स्थानों को सुंदर बनाने में किया जाने लगा। राजगढ़ में पिछले कुछ महिनों में सैंकड़ों प्लास्टिक को रिसाइकिल करके उसका बेहतर उपयोग किया गया। यानि जो प्लास्टिक पहले शहर में प्रदूषण फैलाता था आज वही बहनों के प्रयास से शहर की सुंदरता बढ़ाने में योगदान दे रहा है। मैं ब्यावरा की सभी बहनों व अभियान सये जुड़े साथियों को बधाई देता हूं।"

सीएमओ बोले- हर संभव सहयोग मिलेगा

सीएमओ इकरार अहमद ने कहा कि समिति के आग्रह पर नगर पालिका ने दुकान, मशीनरी और ट्रेंचिंग ग्राउंड से प्लास्टिक उपलब्ध कराया। आगे भी इस पर्यावरण संरक्षण अभियान को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

वहीं पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति सदस्य अनिल कुशवाह बताते हैं कि मैं संघ से जुड़ा हुआ हूं। आरएसएस में पंच परिवर्तन को लेकर पर्यावरण का विषय है। पॉलीथिन निस्तारण भी शामिल हैं। हम लोगों ने नपा कांप्लेक्स में एक गाय को पॉलीथिन खाते देखा तो मन में लगा कि इसका निस्तारण करना चाहिए। वहीं से शुरूआत की। नपा सीएमओ से मिले व फिर आगे का कार्य शुरू किया। हमने कई तरह की सामग्री अनुपयोगी प्लास्टिक से तैयार की है।

राजगढ़ में एक आयोजन में शामिल होने के दौरान वहां पन्नियों के निस्तारण को लेकर बाहर से आए कुछ लोगों से चर्चा की। उन्होंने निस्तारण के बारे में बताया। वहीं से तय किया की इस दिशा में काम करना है, फिर हम दोनों संगठनों के लोगों ने सीएमओ ब्यावरा से संपर्क किया और वहीं से इसकी शुरूआत की।- तृप्ति शर्मा, सदस्य सूफियाज महिला स्व सहायता समूह ब्यावरा