• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

तकनीकी खराबी से रतलाम में नहीं उड़ा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हेलीकाप्टर, विप्लव जैन की कार से पहुंचे भोपाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बुधवार को रतलाम से भोपाल की यात्रा सड़क मार्ग से करनी पड़ी। उनके हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान नहीं हो सकी।

By narendra joshiEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 12:14:49 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 12:14:49 AM (IST)
तकनीकी खराबी से रतलाम में नहीं उड़ा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हेलीकाप्टर, विप्लव जैन की कार से पहुंचे भोपाल
बंजली हैलीपेड पर खड़ा हेलीकॉप्टर।

HighLights

  1. तकनीकी खराबी से रतलाम में नहीं उड़ा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर
  2. विप्लव जैन की कार में सवार होकर भोपाल निकले एमपी बीजेपी चीफ
  3. पायलट ने जताई तकनीकी दिक्कत, बुलाई गई टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बुधवार को रतलाम से भोपाल की यात्रा सड़क मार्ग से करनी पड़ी। उनके हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान नहीं हो सकी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पायलट ने समस्या की जानकारी दी।

इसके बाद खंडेलवाल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन की कार से भोपाल के लिए रवाना हो गए। जैन भी उनके साथ गए। खंडेलवाल मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सुबह भोपाल से हेलीकॉप्टर के जरिए बंजली हेलीपैड पहुंचे थे।


भोपाल लौटने के लिए बंजली हेलीपैड पहुंचे, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। खराबी का पता लगाने और उसे दुरुस्त करने के लिए तकनीकी टीम बुलाई गई थी।

यह भी पढ़ें- ASI के म्यूजियम में 100 साल से पड़ा था 'भगवान विष्णु का सिर', अब खजुराहो के जावरी मंदिर में 500 साल बाद प्रतिमा से जुड़ेगा धड़