• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में फर्जी नारकोटिक्स TI ठगी मामला, सपना ठाकुर से सांठगांठ में हेड कांस्टेबल लाइन अटैच, CDR से खुला राज

एसपी अमित कुमार ने गोपनीय तरीके से इसकी जांच कराई, जिसके बाद त्यागी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे लाइन अटैच किया गया।

By Jaydeep GurjarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 10:46:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 10:46:48 PM (IST)
रतलाम में फर्जी नारकोटिक्स TI ठगी मामला, सपना ठाकुर से सांठगांठ में हेड कांस्टेबल लाइन अटैच, CDR से खुला राज
आरोपिता सपना और नीरज त्यागी।

HighLights

  1. एसपी अमित कुमार ने बाजना थाने के हेड कांस्टेबल पर कसा शिकंजा
  2. कॉल डिटेल खंगालने पर उजागर हुई पुलिस और आरोपी की मिलीभगत
  3. औधोगिक क्षेत्र थाने की गोपनीय जानकारियां शेयर करता था पुलिसकर्मी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। खुद को नारकोटिक्स विभाग की टीआइ बताकर करोड़ो की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार सपना ठाकुर के मामले में अब पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल नीरज त्यागी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। सपना की पिछले दो साल की काल डिटेल (सीडीआर) में त्यागी से बातचीत संदिग्ध पाई गई है।

इसके बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सपना की फरारी के दौरान संपर्क में रहने के अलावा ठगी के मामलों में भी त्यागी की कोई भूमिका थी या नहीं। बाजना थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल त्यागी को एसपी अमित कुमार ने लाइन अटैच कर दिया है।


भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे लाइन अटैच किया

पुलिस सूत्रों के अनुसार सपना औद्योगिक क्षेत्र थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय तक फरार रही थी। उस समय नीरज त्यागी इसी थाने में पदस्थ था। फरारी के दौरान त्यागी लगातार सपना के संपर्क में रहा और उसने पुलिस से जुड़ी कुछ जानकारियां भी साझा की। इससे सपना को गिरफ्तारी से बचने में मदद मिलने की आशंका है।

सपना की गिरफ्तारी के बाद उसके पुराने मामलों और संपर्कों की पड़ताल के दौरान त्यागी से संपर्क की जानकारी सामने आई। एसपी अमित कुमार ने गोपनीय तरीके से इसकी जांच कराई, जिसके बाद त्यागी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे लाइन अटैच किया गया।

अब तक क्या-क्या हुआ?

सपना के खिलाफ अलग-अलग लोगों से रुपये लेने की करीब सात शिकायतें सामने आ चुकी हैं। वह खुद को सरकारी अधिकारियों से जुड़ा बताकर लोगों को काम कराने और कानूनी कार्रवाई में मदद दिलाने का भरोसा देती थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ठगी के इस तरीके में त्यागी की कोई भूमिका थी या उसने सपना को किसी अन्य तरह से मदद पहुंचाई थी।

यह भी पढ़ें- भोपाल के नागरिकों और नियमित यात्रियों को राहत, बाईपास की सर्विस लेन होगी बिल्कुल फ्री, पत्रकार-विधायक टोल से मुक्त

जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि फरारी के दौरान उसने पुलिस से जुड़ी कौन-कौन सी जानकारियां साझा कीं और इससे सपना को क्या लाभ मिला। एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि अब तक की जांच में नीरज त्यागी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। त्यागी को लाइन अटैच कर विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।