• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

एमपी में 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, स्वर्णजड़ित तीनों शिखर पूरी तरह ध्वस्त

जिले के चौरानी गांव स्थित करीब 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के स्वर्णजड़ित तीनों शिखर पूरी तरह ध्वस्त हो...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 10:42:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 10:42:34 PM (IST)
एमपी में 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, स्वर्णजड़ित तीनों शिखर पूरी तरह ध्वस्त
एमपी में 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली

HighLights

  1. चौरानी गांव के 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
  2. मंदिर के स्वर्णजड़ित तीनों शिखर पूरी तरह ढहकर मलबे में तब्दील हुए
  3. वर्ष 2011 में ग्रामीणों ने जनसहयोग से की थी शिखरों की स्थापना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। जिले के चौरानी गांव स्थित करीब 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के स्वर्णजड़ित तीनों शिखर पूरी तरह ध्वस्त हो गए। गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। शिखरों का मलबा मंदिर परिसर से दूर पास के खेत तक जा गिरा।

जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर स्थित चौरानी गांव में बुधवार रात तेज बारिश के दौरान यह घटना हुई। श्रीराम मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम और लक्ष्मीनारायण के मंदिरों के शिखरों पर बिजली गिरने से तीनों शिखर क्षतिग्रस्त होकर ढह गए।


वर्ष 2011 में जनसहयोग से हुई थी शिखरों की स्थापना, प्रशासनिक टीम ने लिया जायजा

बताया जा रहा है कि वर्ष 2011 में ग्रामीणों ने जनसहयोग से तीनों स्वर्णजड़ित शिखरों की स्थापना कर प्राण-प्रतिष्ठा कराई थी। मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना माना जाता है। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- दौसा बस हादसा: इंदौर के मृतकों के शव पूरी तरह जले, DNA टेस्ट के बाद मिलीं अस्थियां, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार