रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे 68 यात्री, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित
राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में आग लगने से दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित हुआ। यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 17 May 2026 07:30:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 09:55:56 AM (IST)
दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में सुबह आग लग गई।
- गार्ड की सूचना पर ट्रेन तुरंत रोककर यात्रियों को उतारा।
- करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित दूसरे कोचों में भेजा गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई। आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
गार्ड की सूचना पर रोकी गई ट्रेन
प्राथमिक जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना हुई थी। सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया।
यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।
![naidunia_image]()
दो कोच पूरी तरह जले
आग इतनी भीषण थी कि ट्रेन के दो कोच पूरी तरह जल गए। 68 यात्रियों ने कोच से तुरंत कूद अपनी जान बचाई। घटना कोटा रेल मंडल क्षेत्र की बताई जा रही है। रेलवे प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।