रतलाम के जावरा में पांच साल की मासूम को घर में बुलाकर रेप, चिल्लाई तो हुआ घटना का खुलासा
रतलाम में रविवार शाम की बताई जा रही है घटना, पुलिस ने 42 साल के आरोपी शाकिर को किया गिरफ्तार। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 01:45:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 01:51:48 PM (IST)
मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।HighLights
- आरोपी शाकिर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया
- शाकिर दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है
- जावरा में मेडिकल जांच के दौरान बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। जावरा तहसील में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की है। मासूम अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी आरोपित 42 वर्षीय शाकिर उसे बहाने से अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर घटना का खुलासा हुआ।
घटना के बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। रात में मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए जावरा जिला अस्पताल लाया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश तेज कर रविवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि आरोपी शाकिर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। बताया गया है कि आरोपी दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है।
दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार
नामली क्षेत्र में अगरबत्ती के गोदाम में बंधक बनाकर दो चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन में से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपित फरार है। पुलिस के अनुसार, सुमित जाट निवासी घटवास और पवन जाट निवासी नामली को रविवार देर शाम सेजावता फंटा से गिरफ्तार किया गया है।